चीन सरकार ने दफन किया एक खूबसूरत शहर Scicheng जाने क्या है इसका रहस्य?

आज हम आपको चीन के इतिहास के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है।

6 years ago
चीन सरकार ने दफन किया एक खूबसूरत शहर Scicheng जाने क्या है इसका रहस्य?

आज हम आपको चीन के इतिहास के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आइये जाने अपने विकास के नाम पर चीन ने अपने सबसे खूबसूरत शहर को डुबो कर रख दिया। चीन ने कितने कम समय में कितनी तरक्की की है यह तो सभी जानते है। लेकिन इस तरक्की के पीछे उसने क्या खोया है, वो बहुत कम लोग जानते है।

आज हम आपको चीन के गुमनाम शहर अटलांटिस के बारे में बताने जा रहे है। जहां पर सफेद पत्थरों के मंदिर, घर, रास्ते सब कुछ है, लेकिन जमीनी स्तर से करीब 130 फीट नीचे।

चीन के Zhejiang क्षेत्र में बसा है बेहद खूबसूरत शहर Scicheng इसकी खासियत यह है कि यह शहर जमीन पर नहीं बल्कि पानी के अंदर बसा हुआ है, वो भी जमीन से करीब 130 फीट नीचे। यह शहर Qiandao झील के अंदर बसा हुआ है।

दरअसल, Scicheng शहर किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ था, बल्कि इसे चीन ने जानबूझ कर पानी में डुबोया था। चीन सरकार ने साल 1959 में इसे पानी के अंदर डुबो दिया था ताकि यहाँ पर Hydroelectric Powerplant बनाया जा सके। इसके लिए यहाँ एक कृत्रिम (दिखावटी) झील को भी बनाया गया था।

जानिए Scicheng शहर से जुड़े तथ्य

Source = Scoopwhoop

1. चीन में बोली जाने वाली भाषा Mandarin में Scicheng का अर्थ होता है The Lion City.

Source = Photographyguide

2. Shicheng को पूर्व का Atlantis कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अटलांटिस द्वीप केवल एक दिन में ही गायब हो गया था। इस शहर को जानबुझ कर पानी में डुबोया गया था।

Source = Photographyguide

3. चीन सरकार ने अपने देश की तरक्की को देखते हुए करीब 56 साल पहले यहाँ रहने वाले लोगों को दूसरे स्थान पर भेज दिया था। दरअसल, चीन सरकार ने इस शहर में Hydroelectric Plant को बहुत ज्यादा तवज्जो दी और इस शहर में रहने वालो की चिंता नहीं की।

Source = Inhabitat

4. चीन के Shicheng शहर पर Xin'an बांध बनाने के इस Lion City को पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

Source = Stevenbecker

5. Shicheng शहर की एक खासियत यह भी है कि इतने समय से पानी के अंदर होने के बावजूद भी Ming और Qing के वंश के सभी वास्तुकलाएं और 14 वी सेंचुरी के वास्तुशिल्प (5.3-6) आज भी वहां सुरक्षित है।

Source = Dailymail

6. एक समय था जब यह शहर आर्थिक और राजनीतिक केन्द्र हुआ करता था। इसने भी विकास का सूरज देखा था और यह शहर ख़रीद-फ़रोख़्त का मुख्य केंद्र हुआ करता था।

Source = Pinterest

7. इस शहर को इतिहास बने 1300 साल हो गए है। लेकिन इस शहर के जीते जागते साबुत उस समय के विकास की कहानी को व्यक्त करते है।

Source = Blogspot

8. चीन के इस शहर में बने हुए घर आज भी बहुत ही खूबसूरत लगते है। जो सोचने पर मजबूर करते है कि अपने दिनों में यह शहर कितना अधिक खूबसूरत रहा होगा।

Source = Dailymail

9. इस शहर में एक चौंकाने वाली बात यह भी है कि यहाँ बने पुराने लकड़ी के ढांचे जैसे बेंच आदि आज भी सुरक्षित है। कई सालों से पानी के अंदर होने पर भी लकड़ी से बने सामान को देख अचंभित होना स्वाभाविक भी है।

10. चीन सरकार अब इस शहर को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के बारे में सोच रही है। जो वाकई में एक सराहनीय कदम है।

सभी देशों की सरकारें इतिहास की अनदेखी करती है, ये कोई नै बात नहीं है। परन्तु चीन अन्य देशों कई आगे निकल गया और विकास के नाम पर अपने एक सबसे खूबसूरत शहर को तबाह कर बैठा।

Comment

Popular Posts