लड़कियों की इन 10 बातों पर लड़के हो जाते है फिदा

कब किस इंसान की अदा आपको पसंद आ जाए कहा नहीं जा सकता है। अक्सर आप लोगों ने देखा ही होगा कि खूबसूरत दिखने वाला इंसान हमेशा आपके छोटे से दिल में जगह नहीं बना सकता है।

6 years ago
लड़कियों की इन 10 बातों पर लड़के हो जाते है फिदा

कब किस इंसान की अदा आपको पसंद आ जाए कहा नहीं जा सकता है। अक्सर आप लोगों ने देखा ही होगा कि खूबसूरत दिखने वाला इंसान हमेशा आपके छोटे से दिल में जगह नहीं बना सकता है। वही दूसरी ओर यह देखा गया है कि आम सा दिखने वाला व्यक्ति आपके छोटे से दिल में अभूत जल्दी जगह बना लेता है।

यदि आप यह सोचती है कि मैं पढ़ी लिखी हूँ, स्मार्ट हूँ, घर के सभी काम काज को जानती हूँ। इन सब बातों के बल पर अगर आप सोच रही है कि किसी भी लड़के को आप अपनी ओर आकर्षित करवा सकती है। तो यह फार्मूला आज के समय में गलत है। किसी भी अच्छे लड़के की नज़रो में उतरने के लिए यह सब काफी नहीं होता है।

आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे है। जिनके प्रयोग से आप लड़कों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। तो आइये जानते है।

निगाहें मिलाने को जी चाहता है

Source = Indiatimes

जी हां, लड़कियों के देखने का तरीका लड़को को दीवाना बना देता है। जब भी आप अपनी कातिलाना नज़रों से किसी भी स्मार्ट लड़के को देखती है, तो वह लड़का आपकी कातिलाना आँखों में डूबा जाता है। अगर आप किसी लड़के को बेहद पसंद करती है। तो उस लड़के को अपनी कातिल नज़रों से देखना तो बनता है।

कॉन्फिडेंट सुपरवूमन

Source = Lmt-ls

लड़कियों के लुक्स भले ही सुन्दर न हो। लेकिन लड़कियों के चेहरे और उनकी पर्सनालिटी पर कॉन्फिडेंस देखना चाहिए। ज्यादातर लड़कों को कॉन्फिडेंट वाली लड़कियां ही बेहद पसंद आती है।

'हैप्पीडेन्ट' वाली हंसी

Source = Blogspot

सभी लड़कों को लड़कियों की एक अदा अपनी ओर आकर्षित करती है, वो है लड़कियों की हंसी। लड़कों को हमेशा से खुश मिसाज और हंसमुख लड़कियां पसंद आती है। वो हंसी नहीं, जब आप मुंह पर हाथ रख लेती है। बल्कि 'हैप्पीडेन्ट' वाली हंसी होनी चाहिए।

चिल-पिल

Source = Stylecraze

लड़कों को हंसती खिलखिलाती हुई अपनी चुलबुली अदाओं से घायल करने वाली लड़कियां पसंद आती है। आप सभी लोगों ने शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' तो देखी ही होगी। इस फिल्म में डायलॉग है कि 'मैं तो अपनी फेवरेट हूँ'। लड़कों को 'गीत' टाइप की लड़कियां बहुत आकर्षित करती हैं।

बॉडी ओडर

Source = Twimg

सभी लड़कों को लड़कियों का खुशबू देने वाला बॉडी ओडर उनकी ओर ध्यान खींचता है। यह बात तो लड़कों पर भी लागू होती है, क्योंकि दुर्गन्ध से सभी लोग दूर भागते है।

Be You टाइप की लड़कियां

Source = Lockerdomecdn

लड़को को उस टाइप की लड़कियां पसंद आती है। जिनको अटेंशन की जरूरत नहीं होती है। लड़के उन टाइप की लड़कियों से दूर भागते है। जो लड़कियां लड़कों से दोस्ती करने के दो चार दिन में ही अपने मोहब्बत से इमोशनल हो जाती है। इस प्रकार की लड़कियों से लड़के दूर रहते है।

पैशन

Source = Blogspot

लड़कों को वो लड़कियां ज्यादा पसंद आती है। जो अपने पैशन के प्रति जागरूक होती है। वह अपनी लाइफ में कुछ करना चाहती है। इस प्रकार की लड़की हर लड़कों को पसंद आती है।

सादगी

Source = W4.wallls

किसी भी लड़कों को ड्रामा (2.4-3) करने वाली लड़कियां बिलकुल नहीं भाती है। बस लड़कों को सिंपल और सीधे सीधे हर बात को समझ जाए वह लड़कियां पसंद आती है। साथ ही लड़कियों में सादगी लड़कों के मन को अपनी ओर आकर्षित करती है।

खाने का तरीका

Source = Sous-notre-toit

यदि आप फूडी लड़की है। तो यह बात बिलकुल अच्छी नहीं है। आप खाना को देखकर एकदम टूट जाती है। यह बात ओर भी अच्छी नहीं है, क्योंकि लड़कों को सलीके के साथ खाने वाली लड़कियां पसंद आती है।

समझदारी

Source = Leicestersummerschool

लड़कों को उस टाइप की लड़कियां ज्यादा पसंद होती है। जो अपनी समझदारी से कुछ भी चीज़ की डिमांड नहीं करती है। हर प्रकार की प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कोशिश करती है। किसी भी प्रकार की छोटी मोटी बातों पर आपसे झगड़ा बिलकुल नहीं करती है।

Comment

Popular Posts