v 100 दिन में गड्ढा मुक्त, अब होगा गुंडा मुक्त प्रदेश - योगी आदित्यनाथ | Stillunfold

100 दिन में गड्ढा मुक्त, अब होगा गुंडा मुक्त प्रदेश - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत...

6 years ago
100 दिन में गड्ढा मुक्त, अब होगा गुंडा मुक्त प्रदेश - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी उपस्थित रहे। इस मौके पर योगी ने सरकार द्वारा इन 100 दिनों में किये गए कार्यो की उपलब्धियां बताई। साथ ही सरकार का रोडमैप भी मीडिया के सामने रखा।

100 दिन का लेखा-जोखा

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन के काम को मीडिया के सामने रखा। इस अवसर पर योगी सरकार ने आज लोकभवन, लखनऊ में '100 दिन विश्वास के' पुस्तिका का विमोचन भी किया।

  • योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूँ। 
  • योगी ने कहा कि 29 मार्च 2017 को सरकार ने अपना कार्यभार संभाला था। इस कम अवधि में वर्तमान सरकार ने काफी काम किया है। किसी के लिए भी 100 दिनों का समय बड़ा नहीं हो सकता परन्तु हमने इसे चुनौती के रूप में लिया।
  • यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। हमें अपनी सरकार की उपलब्धियों पर संतुष्टि हो रही है।  
  • केंद्र की मोदी सरकार के पदचिन्हो पर राज्य सरकार चल रही है। जिसके चलते हमारी सरकार भी सबका साथ-सबका विकास के नियम का पालन कर रही है।  
  • हमारी सरकार आम जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। जो बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। पिछले 15 वर्षों में यूपी की स्थिति खराब हुई थी।

  • योगी ने आगे कहा कि हमारी सरकार भोजन, सड़क, आवास, पेयजल के साथ ही कानून व्यवस्था और शिक्षा पर भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रुप में मना रही है।
  • उन्होंने बताया हमारी सरकार रोजगार के लिए भी कार्य कर रही है।
  • सभी क्षेत्रों और समुदाय का समाज के निर्माण में सहकार्यता होती है। हम अंत्योदय के सपने को पूर्ण करने में लगे है। हमारी सरकार सुशासन को लागू करने के लिए कार्य कर रही है।
  • किसान पर यूपी की अर्थव्यवस्था आश्रित है इसलिए हमारी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था कराई जा रही है। उनके लिए गेंहू क्रय पर भी कार्य शुरू है। इसके लिए सरकार ने 36 लाख मीट्रिक टन गेंहू का क्रय किया है।  
  • योगी ने बताया कि किसानों को अब तक 22517 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान हो गया है। पहली कैबिनेट बैठक में ही हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। जिसके कारण 86 लाख किसानों को इसका लाभ मिला है। इससे 36000 करोड़ का खर्च हुआ इसके लिए सरकार अपने खर्चों को कम कर इसे वहन कर लेगी।

  • पिछले कई वर्षो से राज्य की खनन नीति खराब रही है। इसके लिए अब हमारी सरकार ने ई-पोर्टल के द्वारा इसे लागू करने का निश्चय किया है।
  • राज्य सरकार ने इसके अतिरिक्त 1 लाख 21 हजार किमी. सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का भी फैसला किया है। सभी जिलों मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली 14 अप्रैल से प्रारम्भ की गई है। वहीं 24 घंटे बिजली देने पर निरंतर कार्य शुरू है।
  • कई धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, शाकुंभरी देवी को 24 घंटे बिजली देने का फैसला लिया गया है।
  • यूपी और राजस्थान में अंतरराज्यीय सुलह की गयी है।
  • श्रद्धालु जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जाते है। उनकी सहायता को दोगुना कर दिया गया है। जिसके चलते गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का भी निर्माण किया जायेगा।

  • गंगा को स्वच्छ करने का कार्य अर्धकुंभ 2019 से पहले करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिसके लिए केंद्र के साथ मिलकर गंगा को साफ किया जा रहा है।
  • भू-माफिया के विरुद्ध राज्य सरकार ने एक एंटी भूमाफिया का गठन किया गया है। जिसके चलते कई हेक्टेयर भूमि को स्वतंत्र किया गया है।  
  • वीआईपी कल्चर को राज्य से समाप्त किया गया है। 
  • योगी ने कहा कि लखनऊ मेट्रो का संचालन जल्द ही शुरू किया जायेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी बनाया जाएगा। मेट्रो को मेरठ समेत कई शहरों में लाया जायेगा। 
  • यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्यरत है, इसके दौरान एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया गया। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध  भी कार्य किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन 181 का संचालन किया जा रहा है।

  • जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए केंद्र से स्वीकृति मिल गयी है।   
  • इसके साथ ही लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया।
  • स्वच्छ भारत अभियान के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है, जिसके लिए अक्टूबर 2018 तक राज्य को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य किया गया है
  • स्मार्ट सिटी के लिए मेरठ, सहारनपुर, रायबरेली, रामपुर को भी शामिल करने के लिए काम चल रहा है।
  • स्कूली बच्चों के लिए पूरी ड्रेस, पुस्तकों का प्रबंधन कराया  जाएगा।
  • कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को नौकरी देने पर बल दिया जा रहा है।

Comment