v मोदी के आर्थिक सुधारों ने दिखाया कमाल, विश्व बैंक के अनुसार भारत विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था | Stillunfold

मोदी के आर्थिक सुधारों ने दिखाया कमाल, विश्व बैंक के अनुसार भारत विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था

पिछले चार सालों में मोदी सरकार के द्वारा देश के अ

5 years ago
मोदी के आर्थिक सुधारों ने दिखाया कमाल, विश्व बैंक के अनुसार भारत विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था

पिछले चार सालों में मोदी सरकार के द्वारा देश के अलग अलग क्षेत्रों में की गई सुधारों का प्रभाव अब नजर आने लग गया है। इन्हीं सुधारों के दम पर ही आज भारत विश्व में सबसे तीव्रता से विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है। इसी दौरान मोदी सरकार के लिए एक और अच्छी खबर आई है।  इस खबर के अनुसार विश्व बैंक ने अपने एक रिपोर्ट के माध्यम से भारत को अब विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मान लिया है।

बता दें की विश्व की बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की फ़ेहरिस्त में अब भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। विश्व बैंक के अनुसार भारत की GDP अर्थात सकल घरेलू उत्पाद पिछले वर्ष के अंत में 2.597 ट्रिलियन डॉलर रहा, वहीं फ्रांस की GDP 2.582 ट्रिलियन डॉलर रही। कई क्वार्टर्स की रिसेसन के बाद भारत की अर्थव्यवस्था पिछले साल के जुलाई महीने से फिर से मज़बूती पकड़ने लगी थी, और इसी का परिणाम है की आज भारत ने फ़्रांस को पछाड़ दिया है।

जैसा की आप जानते हैं की भारत की जनसंख्या इस वक़्त 1.34 अरब अर्थात 134 करोड़ है और जल्दी हीं भारत विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने की तरफ अग्रसर है। वहीं दूसरी तरफ फ्रांस की जनसंख्या अभी सिर्फ 6.7 करोड़ है। विश्व बैंक के बताये गए आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस की प्रति व्यक्ति GDP फिलहाल भारत से 20 गुना अधिक है।

विश्व बैंक के ग्लोबल इकोनॉमिक्स प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी तथा जीएसटी आदि के बाद आई मंदी से फिलहाल भारत की अर्थव्यवस्था बाहर आ रही है। नोटबंदी और जीएसटी की वजह अर्थव्यवस्था में आये ठहराव के बाद पिछले वर्ष मैन्युफैक्चरिंग तथा उपभोक्ता खर्च भारतीय अर्थव्यवस्था को तीव्रता देने के कुछ मुख्य वजह रहे। बहरहाल पिछले एक दशक में भारत ने अपनी पूरी जीडीपी को दोगुना तक बढ़ा दिया है और ऐसी संभावना है की कुछ दिनों में चीन के विकास की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है।  ऐसा होने पर एशिया में भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन कर दुनिया के सामने उभर सकता है। ऐसी उम्मीद लगाई गई है कि भारत साल 2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर सामने आ सकता है।

फिलहाल विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका है और उसके नीचे दूसरे स्थान पर चीन है। वही जापान, जर्मनी, यूके क्रमशः तीसरे चौथे और पांचवे नंबर पर भारत से आगे खड़े हैं। लंदन के  कंसल्टेंसी सेंटर फॉर इकनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च ने पिछले वर्ष हीं ऐसी संभावना जता दी थी कि GDP के लिहाज से भारत जल्द हीं ब्रिटेन तथा फ्रांस दोनों को पीछे छोड़ देगा। फिलहाल भारत ने फ्रांस को तो पीछे छोड़ दिया है पर ब्रिटेन अभी भी कुछ आगे है। पर जल्द हीं भारत उसे भी पीछे छोड़ कर विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाए।

Comment