v राम मंदिर निर्माण के साथ 2019 लोकसभा चुनाव में उतरेगी बीजेपी | Stillunfold

राम मंदिर निर्माण के साथ 2019 लोकसभा चुनाव में उतरेगी बीजेपी

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यम...

6 years ago
राम मंदिर निर्माण के साथ 2019 लोकसभा चुनाव में उतरेगी बीजेपी

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर है। उनके इस दौरे के साथ ही राम मंदिर निर्माण पर पुनः चर्चा शुरू हो गयी। आपको बता दे कि योगी लगभग तीन घंटे के लिये अयोध्या के सरयू घाट पर और दिगम्बर अखाड़े मे परमहंस रामचंद्र दास के श्रद्धाजंलि समारोह मे उपस्थित रहेंगे।  

लगभग सुबह 11:30 बजे योगी सरयू तट पर परमहंस रामचंद्र दास की समाधि पर जायेंगे। इसके बाद दिगम्बर अखाड़े में श्रद्धांजलि सभा मे सम्मिलित होंगे। इस अवधि में वह सभा को भी संबोधित करेंगेI

राम मंदिर पर चर्चा होगी

Source = Truthstoday

इस अवसर पर योगी अखाड़े के प्रत्येक महंतों और अयोध्या के संतों के साथ चर्चा भी करेंगे। दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास के अनुसार उनकी योगी से राम मंदिर निर्माण के प्रयासों को लेकर पहले भी वार्ता होती रही है। इसलिए इस बार भी योगी जी के साथ आगे की रणनीति के बारे मे चर्चा होने की सम्भावना है।  

महंत ने यह भी बताया कि भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर है इसलिए राम मंदिर के हित में सरकार कोई ना कोई रास्ता निकाल लेगी। योगी के राज में बढ़ती हिंसा और अराजकता को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को आये हुए अभी चंद महीने हुए है इसलिए ओर थोड़े से समय के बाद हालात सुधर जायेंगे।

राम मंदिर निर्माण के बाद ही 2019 के चुनाव में उतरेंगे

Source = Intoday

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज (2.3-2) ने राममंदिर के विषय पर कहा कि राममंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था का विषय है। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगी।   

साक्षी महाराज ने परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर शुक्रवार (21 जुलाई) को रात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर निर्माण हेतु पत्थर तराशने का कार्य प्रगति पर है। कभी भी मंदिर निर्माण का काम रुका नहीं था।  

लेकिन अब सारे बंधन और बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हर परिस्थिति में सारी बाधाएं दूर करके ही लोकसभा चुनाव मैदान में जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के उपलक्ष्य पर कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिए गए हैं। अतःसमय आ गया है कि भगवान श्रीराम को टेंट से हटा कर उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए।

चीन द्वारा चल रहे विवाद पर डॉ. साक्षी ने कहा कि 

"पहले तो हम चीन को छेड़ेंगे नहीं और अगर चीन ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं”.

भारत भी वैश्विक स्तर पर बड़ी शक्ति के रूप में उभरा हैI इसी कारण चीन भारत को आंख दिखाने का प्रयास कर रहा हैI

कानून बनाकर होगा राममंदिर का निर्माण

रामजन्म भूमि आंदोलन समिति के संयोजक और पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मार्ग में सभी अड़चनें जल्द समाप्त हो जाने की उम्मीद जताई है और कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संसद में कानून बनाकर किया जायेगा I

जौनपुर में संवाददाताओं से चिन्मयानंद ने वार्तालाप के दौरान कहा कि वर्ष 2019 तक यदि राम मंदिर को लेकर उच्चतम न्यायालय का कोई फैसला नहीं आयेगा। तो सरकार संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण करवाएगी। उन्होंने आशा जताई कि मंदिर निर्माण के रास्ते में जो भी अड़चनें हैं, वे शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी I

योगी सरकार की सराहना की 

चिन्मयानंद ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के हित के लिए चार माह के कार्यकाल में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किये हैं।

Comment