v एक्शन में योगी सरकार - 75 घंटे 20 बड़े कदम - जनता हुई खुश | Stillunfold

एक्शन में योगी सरकार - 75 घंटे 20 बड़े कदम - जनता हुई खुश

यूपी के मुख्यमंत्री का पद सम्हालते ही योगी आदित

7 years ago
एक्शन में योगी सरकार - 75 घंटे 20 बड़े कदम - जनता हुई खुश

यूपी के मुख्यमंत्री का पद सम्हालते ही योगी आदित्यनाथ पुरे एक्शन में आ गए है। जैसा कि उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कहा था कि वे उत्तर प्रदेश को अब नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे, इस कथन पर उन्होंने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। मात्र 75 घंटे के अंदर ही उत्तर प्रदेश को अच्छा राज्य बनाने के लिए वो अब तक 20 बड़े कदम उठा चुके है। 

अब वाकई लगने वाला है कि उत्तर प्रदेश नरेंद्र मोदी जी के सपनो का राज्य जरूर बनेगा। आइये नजर डालते है उन कार्यो को जो योगी सरकार ने मात्र 75 घंटे में कर दिखाया-


सरकारी दफ्तरों में पान गुटखा बैन

Source = Bantobacco

उत्तर प्रदेश में योगी ने राज्य सरकार के दफ्तरों में पान-गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया है। योगी द्वारा लिया गया यह फैसला वाकई काबिले तारीफे है। दरहसल योगी सचिवालय में पान की पीक देखकर नाराज़ हो गए थे और इसके बाद ही तुरंत उन्होंने आदेश जारी कर दिया की सरकारी दफ्तरों में अब कोई भी गुटका या पान मसाला नहीं खायेगा, चाहे वो कर्मचारी हो या अधिकारी। अगर कोई व्यक्ति इसे खाते पाया गया तो उस पर जुर्माना लगेगा। 

एंटी रोमियो स्क्वायड

Source = Zeenews

अब धीरे धीरे उत्तर प्रदेश महिलाओ के लिए सुरक्षित प्रदेश बनते जा रहा है। अब युवतियां यहाँ चैन की सांस ले सकती हैं। अब यूपी की पुलिस राज्य भर में ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ बना रही है। इसमें पुलिसकर्मियों ने प्रदेश के एक कोने गोरखपुर से दूसरे कोने गौतमबुद्ध नगर तक जितने भी माल, बाजार, पार्क, स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी रखना शुरू कर दिया है।

अवैध बूचड़खाना होगा सील

Source = Abplive

योगी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के थोड़े ही समय बाद इलाहाबाद में दो बूचड़खानों को सील कर दिया गया था। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में पहले ही कहा था कि वह सत्ता में आने पर सभी गैरकानूनी बूचड़खाने बंद करने के लिए बड़े कड़े कदम उठाएगी और बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा देगी।

इसके अलावा वाराणसी स्तिथ कमल गदाहा इलाके में भी गैरकानूनी तरीके से चलाया जा रहा एक बूचड़खाना सील कर दिया गया। अधिकारियों ने दावा किया था कि 2012 में बूचड़खाना बंद कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद वहां गुप्त तरीके से काम चलता रहा। योगी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम अधिकारियों की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ कार्रवाई करते हुए बूचड़खाना सील कर दिया और साथ ही पांच दर्जन से अधिक मवेशी बरामद किए। दरहसल बूचड़खाने के प्रबंधक मवेशियों से जुड़ा वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे इसलिए बूचड़खाना सील कर दिया गया।

गुंडई से परेशान लड़कियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया

जैसे ही आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद पर बैठे है तब से पुलिस प्रशासन अधिक चौकन्ना हो गया है। यूपी के कानपुर शहर में पड़ोसी की गुंडागर्दी से परेशान होकर एक परिवार ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया और इसके तुरंत बाद ही पुलिस हरकत में आ गई। 

दरहसल हुआ यूं कि अपनी चार बेटियों और एक बेटे के साथ रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी बुद्धरतन गौतम को होली वाले दिन उनके पडोसी सुजीत कुमार गौतम और उसके बेटे रोहन गौतम ने नशे की हालात में गालियां दी और इसका विरोध जताने पर पूरे परिवार को लाठी और हथियारों से पीट दिया। पुलिस ने देर रात पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सुरक्षा का अश्वासन दिया है। गुंडागर्दी के शिकार इन लोगो अब उम्मीद है कि योगी सरकार में उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।


मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

उत्तरप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। गोरबतल है की आज योगी सरकार के मंत्री अपने विभागों के पदभार संभालेंगे।

ये वो खास मुद्दे है, जिनपर योगी सरकार ने महज 75 घंटे के अंदर ही सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए है। जानिए अन्य मुद्दे जिनपर योगी की निगाहे है।

Comment