v पूरे विश्व में चल रही है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां - देखें झलकियां | Stillunfold

पूरे विश्व में चल रही है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां - देखें झलकियां

21 जून 2017 को तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा

6 years ago
पूरे विश्व में चल रही है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां - देखें झलकियां

21 जून 2017 को तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इसके लिए दुनिया के अलग अलग देशो ने इसकी तैयारियां शुरू  कर दी है। आपको बता दे कि 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा में योग दिवस मानाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद दिसंबर, 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था। इसके लिए 40 इस्लामिक राष्ट्रों सहित 190 से अधिक देशों ने योग  दिवस मानाने के लिए सहमति दी थी।

संयुक्त राष्ट्र संघ में देखने को मिली इसकी झलक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जबरदस्त तैयारियां सभी देशों में चल रही है। इसकी एक झलक संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर की बिल्डिगं पर सोमवार को रोशनियों से लिखे 'YOGA' में देखने को मिली।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर लिखा है कि, 

'संयुक्त राष्ट्र में योग जगमगा उठा. यहां संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर की इमारत की एक झलक है, जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अभूतपूर्व तरीके से रोशन किया गया है.'

अनपुम को मिला शुभारभ का मौका

संयुक्त राष्ट्र (1.2-5) संघ मुख्यालय के हेडक्वार्टर को फिल्म एक्टर अनुपम खेर द्वारा रोशन किया गया। 61 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिये कहा कि 

"न्यूयॉर्क अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा है। मुझे संयुक्त राष्ट्र की बिल्डिंग को रोशन करने का सम्मान प्राप्त हुआ।" 

अनुपम ने अकबरुद्दीन के साथ ली गयी तस्वीरों को भी शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

अधिकारियों ने बताया कि योग दिवस के मौके पर शहर में कई सारे कार्यक्रम होने वाले है। इसमें साध्वी भगवती और स्वामी चिदानंद सरस्वती का सत्र भी उपस्थित रहेगा। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एटोनियो गुटरेस और आमसभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन रहेंगे।

55 हजार लोगों के साथ मोदी योग करेंगे

बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में 55 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।

जानिए योग दिवस मानाने का उद्देश्य

  • योग अभ्यास से लोगों को प्रकृति से जोड़ना इसका मुख्य उदेश्य है।  
  • विकास, शांति और वृद्धि को पूरे विश्वभर में प्रकाशित करना  
  • पूरे दुनिया में स्वास्थ्य से जुडी चुनौतीपूर्ण बीमारियों कम करना है 
  • योग के द्वारा स्वास्थ्य की सुरक्षा और दीर्घकालिक स्वास्थ्य विकास के बीच संबंध जोड़ना
  • योग करके लोगों के बीच वैश्विक समन्वय को मजबूत  बनाना 
  • योग के द्वारा तनाव से राहत दिलाने के द्वारा खुद से उनकी बुरी परिस्थिति में लोगों की मदद करना
  • इस बिजी लाइफ से स्वास्थ्य के लिए एक दिन निकाल कर समुदायों को ओर नजदीक लाना
  • योग से ध्यान की आदत को लोगों में पैदा करना
  • शारीरिक और मानसिक बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक बनाना और सतर्क करना तथा योग के माध्यम से इसका समाधान निकालना।   
  • लोगों को उनके अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ्य जीवन-शैली के अधिकार के बारे में बताना। जिससे वह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का पूरी तरह से आनन्द ले सके।  
  • योग के फायदों की ओर पूरे विश्वभर में लोगों तक पहुंचना।  
  • नियमित योग अभ्यास के द्वारा सभी स्वास्थ्य चुनौतीयों से मुक्त होना

Comment