क्या आप जानते है ये अजब गजब रहस्य?

दुनियां में कई आश्चर्य जनक चीजे है। यहाँ रहस्य इतने असंख्य मात्रा में है

6 years ago
क्या आप जानते है ये अजब गजब रहस्य?

दुनियां में कई आश्चर्य जनक चीजे है। यहाँ रहस्य इतने असंख्य मात्रा में है कि इनका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता, इसलिए कई बार हमें ऐसी बातें देखने या सुनने को मिल जाती है। जिन पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

दुनिया बड़ी होने के कारण हम इन रहस्यों को जानने की कोशिश तो करते है पर जान नहीं पाते। इन्हे जानने के लिए व्यक्ति का पूरा जीवन भी कम पड़ जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही अजब गजब रहस्य लेकर आये है, जिन्हे जानकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे।

राजा भर्तृहरि की गुफा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक स्थान है जिसे राजा भर्तृहरि की गुफा कहा जाता है। नाथ संप्रदाय के साधुओं का यह साधना स्थल है। इस गुफा के अंदर जाने का रास्ता बहुत छोटा होने के कारण यहाँ पर साँस लेने में कठिनाई होती है। गुफा में राजा भर्तृहरि की एक प्रतिमा है, जिसके सामने एक धुनी स्थल है। यहाँ आप किसी भी मौसम में जाये, इस धूनी की विशेषता है कि यह हमेशा गर्म ही रहती है। इसके अलावा इस गुफा में एक गुप्त रास्ता भी है, जो सीधा चार धाम मंदिर की ओर जाता है।

चीन के बोने लोग

Source = China

चीन में एक ऐसा गांव है जहाँ के लोग बोने है। इस गांव का नाम सीच्वान है। यहाँ के लोगों की लम्बाई तीन फीट दस इंच से लेकर 2 फीट एक इंच से ज्यादा नहीं बढ़ती है। यहाँ के लोगों की लम्बाई क्यों नहीं बढ़ती इसका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है। 

स्थानीय लोगों से जानने पर पता चलता है कि वहां कई सालों पहले खतरनाक बीमारी हो गयी थी। यह बीमारी बच्चों में ज्यादा पायी गई। जिस कारण से उनके कद की वृद्धि रुक गयी। इसलिए वहां के लोगों को बोनो के रूप में जाना जाता है।

होया बस्यू

Source = Hoiabaciuforest

ट्रांसल्वानिया में स्थित यह सबसे डरावने जंगलों में से एक है। यहाँ के टेड़े मेढे वृक्षों का आकार बहुत डरावना दिखता है जो लोग जहाँ घूमने आते है वह डर के कारण जंगल में जा नहीं पाते और जो लोग जंगल में चले जाते है उन्हें कुछ देर के बाद याद नहीं रहता कि वे कहाँ गायब हो गए थे और वो रास्ता भटक जाते है। माना जाता है कि इस जंगल में भूत रहते है क्योंकि वहां अजीबो गरीब आवाजे भी सुनाई देती है।

कजाकिस्तान

Source = Yournewswire

यहाँ एक ऐसा गांव है जहाँ के लोगों को कहीं भी कभी भी नींद आ जाती है। ये लोग कुछ घंटे या कुछ महीने तक सोये रहते है। दरअसल, इन लोगों को एक स्लीपी हॉलो नाम की बीमारी है। जिसका पता 2010 में लगा था और यह बीमारी इस गांव में बढ़ती जा रही है।

मरे जानवर का खेल

Source = Emaze

सबसे ज्यादा पठानों की आबादी वाला देश अफगानिस्तान है।बुजकाशी यहाँ का राष्ट्रीय खेल है। जो दुनिया के सबसे खतरनाक खेलो में से एक माना जाता है। इस खेल में घुड़सवार एक मरे हुए जानवर की लाश को एक दूसरे से छीनकर, निर्धारित किये गए मैदान के गोले में डालते है।

मौत का त्रिकोण

Source = Pinimg

डेविल्स ट्राएंगल के नाम से अटलांटिक महासागर में एक जगह है जिसे मौत का त्रिकोण यह बरमूडा ट्राएंगल (6.4-2) कहा जाता है। माना जाता है कि यह एक रहस्यमयी क्षेत्र है जहाँ पर हजारों की संख्या में विमान, पानी के जहाज और हजारो व्यक्ति गए लेकिन उनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया। इस जल क्षेत्र के बारे में कोई आज तक कुछ भी पता नहीं कर पाया है कि आखिर यहाँ ऐसा क्या है जो लोग यहाँ से वापस नहीं लौट पाते है।

जानिए कुछ अन्य अजब गजब रहस्य

  • अगर अंगूर को आप माइक्रोवेव में डाल दे, तो यह एक विस्फोटक बन जाता है।  
  • Susami Bay दुनिया का सबसे बड़ा पोस्ट बॉक्स है जो जापान में है। इसकी खासियत यह है कि यह पानी के 10 मीटर अंदर स्थित है। 
  • आईसलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है, क्योंकि वहां कोई आर्मी नहीं है।
  • प्राचीन मिस्त्र में बिल्ली की हत्या करने पर सजा-ए-मौत की सजा दी जाती है।
  • लाखों साल पहले घोड़े का आकार बिल्ली के बराबर होता था।
  • सऊदी अरब एक ऐसे देश के रूप में जाना जाता है जहाँ कोई मन्दिर मस्जिद नहीं है।
  • पेड़ के नाम पर ब्राजील देश का नाम रखा गया। जो पुर्तगाली भाषा बोले वाला विश्व का सबसे बड़ा देश है।   
  • सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी होता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में अपने घर का बल्ब खुद बदलना जुर्म है। इसके लिए आपको किसी लाइसेंस धारी इलेक्ट्रिसियन को ही बुलाना होगा।      
  • न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा सुनाई जाती है।    
  • इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी अपराध है।
  • पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में नेवादा के दक्षिण में स्थित एक जगह है। जिसे एरिया 51 एक सैन्य अड्डे के नाम से जाना जाता है। इस जगह के लिए कहा जाता है कि यहाँ पर कई अज्ञात  उड़न तश्तरी और एलियंस को देखा गया है।

Comment

Popular Posts