सास ने क्यों होने वाले दामाद को बेरहमी से पीट कर किया बेहाल ? देखें वायरल वीडिओ

6 years ago
सास ने क्यों होने वाले दामाद को बेरहमी से पीट कर किया बेहाल ? देखें वायरल वीडिओ

पिछले कुछ दिनों से एक वीडिओ भारतीय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडिओ में एक अधेड़ महिला अपने हाँथ में एक छड़ी लिए दिख रही है, वहीं एक युवक इस वीडिओ में कुछ कुछ देर पर टेबल के सहारे खड़ा होता है और अधेड़ महिला उसे बेहरहमी से छड़ी की मदद से पीट देती है।

वीडिओ में महिला ने युवक को कई बार छड़ी से पीटा है। वहीं इस पिटाई को युवक दर्द के बावजूद खुद अपनी मर्जी से सहता हुआ नजर आता है। वीडिओ देखने पर पता चलता है की इस पिटाई से युवक को बहुत दर्द हो रही है फिर भी वो फिर भी वो युवक बार बार पिटाई खाने के लिए तैयार हो जाता है।

पहली बार इसे देख कर ऐसा लगता है की हो सकता है युवक ने महिला के साथ किसी तरह की बदसलूकी की हो जिसकी महिला उसे सजा दे रही हो, पर ऐसा बिलकुल नहीं है। उस युवक को ये सब कुछ किसी सजा के तौर पर नहीं बल्कि इसलिए सहना पड़ रहा है क्योंकि ये उसके देश की एक परंपरा है।

आप सोच रहे होंगे की ये कैसी परंपरा है जिसमे युवक की ऐसी बेतरतीब पिटाई होती है ? बता दें की ये परंपरा पेरू नाम के एक देश की है। दक्षिणी अमेरिका में स्थित पेरू की ये परंपरा दरअसल शादी के रस्म से जुड़ी अजीब परंपरा है। विश्व के कई देशों में अजीब अजीब परम्पराओं का आज भी पालन किया जाता है। उन्हीं परम्पराओं में से एक है ये परंपरा।

दक्षिण प्रशांत महासागर के खूबसूरत समुद्री किनारों वाले देश पेरू अपने अजीव रस्मों को निभाने के लिए आज भी मशहूर है। इन्हीं रस्मों में से एक रस्म का वीडिओ इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडिओ में पिटाई करने वाली अधेड़ महिला होने वाली सासु माँ है और पिटाई खाने वाला युवक उस अधेड़ महिला का होने वाला दामाद है। इस रस्म पे सास अपने दामाद को पीट कर ये देखती है की वो उसकी बेटी के साथ रहने के काबिल भी है या नहीं। कहा जाता है की इस रस्म को निभा लेने के बाद होने वाला पति अपनी होने वाली पत्नी के जिंदगी की सारी परेशानियों को खुद झेल के खत्म कर देता है। ऐसी जानकारी वायरल वीडिओ के साथ बताई जा रही है।

Comment

Popular Posts