बोल्ड दिखने के चक्कर में सिगरेट के छल्ले उड़ा रही है भोपाली गर्ल्स

आज के समय में लड़कियों को सिगरेट पीते हुए आमतौर से देखा जा सकता है। पिछले तीन सालों में स्मोकिंग का यह ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ा है। होटल्स, पब, ओपन प्लेसस या फिर अपने दोस्तों के साथ या अकेले ही सिगरेट के कश उड़ाते हुए लड़कियों को देखा जा सकता है। इसमें केवल कॉलेज गर्ल्स ही  बल्कि स्कूल गर्ल्स भी शामिल है।

डॉक्टर्स का कहना है कि कम उम्र में सिगरेट को लेकर लड़कियों का यह बावलापन उन्हें भविष्य में बहुत दिक्कत देगा। अचानक से बढ़ रहे सिगरेट के चलन को लेकर जब लड़कियों से पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर फ्रैंकली होकर बताया कि वो सिगरेट की कश इसलिए लगाती हैं, क्योंकि वे खुद को बाकि लोगो के मुकाबले आज के समय में स्मार्ट और बोल्ड दिखाना चाहती हैं।

बंद कमरे से करती है शुरुआत

Source =Wallpaperscraft

कॉलेज स्टूडेंट रूचि कभी कभार एक सिगरेट का कश लगा लेती है। उन्होंने बताया कि सिगरेट पीने की एक वजह लैंगिक समानता को बढ़ावा देना या फिर वजन कम करना भी होता है। कोई भी सिगरेट पीने का कारण नहीं बता पाया, जिससे लोग सहमत हो। लेकिन यह तनाव बस्टर की तरह काम करता है। लड़कियां पहले बंद कमरे में सिगरेट का कश लगाया करती थी। परन्तु आज के समय में लड़कियां ओपन में ही सिगरेट पीती है और वो इसके साइड इफ़ेक्ट भी जानती है।

लड़कों की तरह है लत

Source =Abc

रीचा शर्मा पहले के रेगुलर सिगरेट पीती थी, लेकिन अब उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। रीचा कहती है कि सिगरेट पीना हेल्थ के लिए सही नहीं है। परन्तु एक आम धारणा बनी हुई है कि सिगरेट  पीने से टेंशन कम होती है। इसके बावजूद भी लड़किया स्मोकिंग करने लगाती है। इसकी दूसरी वजह यह भी की उन्हें अपनी लाइफ स्टाइल को बदलना है। परन्तु लड़कियों को लड़को जैसी हैबिट नहीं होती है। लड़कियां इस आदत को आसानी से दूर कर लेती है। जबकि लड़कों के साथ ऐसा नहीं हो सकता है। लड़के लाख कोशिश करने के बाद भी सिगरेट की लत को छोड़ नहीं पाते है।

बिना झिझके सिगरेट मांगती हैं लड़कियां

Source =Nydailynews

राजधानी के बड़े पान शॉप के संचालक भी इस बात को मानते हैं कि पिछले पांच साल में भोपाल की लड़कियों में सिगरेट का चलन बहुत बढ़ा गया है। भोपाल में बाहर से आकर पढ़ने वाली लड़कियां ना तो सिर्फ ओपनली स्मोकिंग करती हैं। बल्कि सिगरेट की दुकान पर बेझिझक सिगरेट को खरीदती भी हैं। इस सिगरेट के चलन की बढ़त को इस तरह से समझा जा सकता है कि पांच साल में पहले जहां तक एक या दो लड़कियां सिगरेट को खरीदती थी। वही अब सिगरेट की बिक्री में संख्या प्रतिदिन 20 से 25 के बीच हो चुकी है।

अलग दिखने की कोशिश

Source =Thesun

स्टूडेंट अनुजा श्रीवास्तव भी सिगरेट को विशेष अवसरों पर पीती हैं। उनका ऐसा मानना है कि आज के समय में खुद को स्मार्ट और बोल्ड दिखाने के लिए हम लड़किया स्मोकिंग करती हैं। स्मोकिंग करने के पीछे हम लड़कियों की दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि अपने लाइफ स्टाइल को ऊंचा दिखाना भी है। अनुजा यह भी जानती हैं कि सिगरेट की यह आदत अच्छी नहीं है। फिर भी अनुजा कहती है कि कभी कभार सिगरेट का पीना चल जाता है।

बांझपन सबसे बड़ी समस्या

Source =Cbsistatic

एम डी मेडिसिन डॉ. विनोद कोठरी का कहना हैं कि आज कल की लड़कियों में सिगरेट की कश का बढ़ता हुआ माहौल बिलकुल सही नहीं है। कम उम्र में सिगरेट को पीना या ड्रिकिंग की आदत से लड़कियां कैंसर (2.2-2) का मरीज तो बन ही जाती है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम भी सबसे पहले होती है।  इसके अलावा बांझपन भी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। स्मोकिंग के चलते आजकल की लड़कियों में यह दिक्कत सामने आ रही है।

Related Article

दागदार केजरीवाल - 2 करोड़ घूस और 400 करोड़ टै...

सी-ग्रेड वाले पुरुष खिलाडियों से भी कम पैसे म...

क्रिकेट के दीवानों हो जाओ तैयार आ गया क्रिकेट...

अपने लेटेस्ट फोटोशूट में दिशा पटानी काफी बोल्...

उत्तर प्रदेश में रहना है तो योगी-योगी कहना है...

दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर खिलाडी एबी डिविलियर्...