जींस निर्माता कम्पनी Levis के सीईओ ने कहा मत धोये अपनी जींस

जींस आज के ज़माने की सबसे प्रसिद्द फेब्रिक है जिसे ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में पहना जाता है। युवाओं में ये कुछ ज्यादा हीं प्रसिद्ध है। पर इसे पहनने वाले हर उम्र वर्ग के लोग आपको मिल जाएंगे। पर जींस को लेकर एक जींस निर्माता कम्पनी के सीईओ ने ऐसी बात कह दी है की आपको सुनकर बहुत अजीब लगेगा।

दरअसल दुनिया की सबसे पहली जींस निर्माता कंपनी Levis के वर्तमान सीईओ चार्ल्स वी. बर्ग जिन्हे लोग चिप बर्ग के नाम से भी जानते हैं ने जींस को धोये जाने को ले कर यह कहा है की जींस धोना अच्छा नहीं होता है। अगर आप जींस को धोते हैं तो इसे धोना बंद कर देना चाहिए। चिप बर्ग के मुताबिक़ जींस को धोना बिलकुल नहीं चाहिए बल्कि उसे कुछ अलग तरह से साफ करना चाहिए। उन्होंने इस बारे में बताये गए विशेषज्ञों की राय भी सभी के साथ साझा की।

Source =Tesheshi

चिप बर्ग ने एक साक्षात्कार में बताया कि किसी को भी अपनी जींस नहीं धोनी चाहिए। धोने के बजाय जींस पर लगी गंदगी को टूथब्रश की सहायता से साफ करना चाहिए। साक्षात्कार के दौरान चिप बर्ग ने कहा की इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कारण भी है। उन्होंने इस बारे में बताया कि जींस को धो देने से इसके मैटेरियल को हानि होती है और कपड़े को नुकसान भी होता है। उन्होंने आगे बताया की जींस को धोने से बहुत सारे पानी की भी बर्बादी होती है।

इस मुद्दे पर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जींस के ड्रेस को कम से कम शुरूआती 6 माह तक तो बिलकुल भी नहीं धोना चाहिए। उनके मुताबिक़ जींस को आप जितने लंबे वक़्त तक नहीं धोएंगे उतने वक़्त तक इसकी रंगत बनी रहेगी और अगर आप अपनी जींस को जल्दी  जल्दी धोयेंगे तो इसका नीला रंग बिलकुल निकल जाएगा जिसकी वजह से ये अजीब सा रंग हो जायेगा।

आप सोच रहे होंगे अगर जींस को इतने दिन तक नहीं धोएंगे तो इसमें कीटाणु पैदा हो जाएंगे। हाँ ये तो होगा पर उसके लिए इस समस्या से निपटने के लिए सारी जींस निर्माता कंपनियों की यह सलाह है कि कीटाणुओं से निजात पाने के लिए आप अपनी जींस के ड्रेसेज को पूरी रात फ्रीजर में रखें और फिर अगले दिन इसे सूरज की रौशनी में सूखा दें और ताज़ी और स्वच्छ हवा लगाएं। इसके बजाये आप चाहें तो इस समस्या के लिए न्यूट्रलाइजर स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Article

गोलीबारी और घुसपैठ के प्रयास पर ‘उचित जवाबी क...

जुलाई महीने तक सूरज पर भेजा जाएगा अंतरिक्ष या...

क्या सच में आजम खान ने कहा "मुस्लिम समुदाय म...

गरीब परिवार ने पक्का मकान तोड़ बनवाया शौचालय -...

J&K में सेना के कोचिंग सेंटर 'सुपर 40' से 9 छ...

चुनावी वादों से इतर बजट में गरीब, किसान और गा...