जानिए भारत के डरावने स्थान - जहां की प्रचलित है भूत की कहानी

यह बात तो आप भी जानते है कि कुछ स्थान ऐसे होते है। जिन्हें देखकर हम डर जाते है और वहां एक अजीब सी फीलिंग आती है, क्योंकि वह जगह भूतिया हो सकती है। भूत-प्रेत सच में है या नहीं, ये आज तक पता नहीं चल पाया है। परन्तु कुछ ऐसे स्थान है, जहाँ पर लोगों ने डर का अनुभव किया है। लोग वहां जाने से भी कतराते है। हमारे देश में भूतिया और डरावनी जगहों की कमी नहीं है। पुराने जमाने से ही इनके बारे में अजीबो गरीब बातें सुनने को मिलती है। आइये जानते है भारत के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में, जो आपके रोंगटे खड़े कर सकती है।

1. दमास बीच गुजरात - लोगों को गायब करने वाला बीच

किसी जमाने में इस जगह को जलती कब्रों ठिकाना कहा जाता था, क्योंकि यहाँ पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता था। इसलिए कहा जाता है कि आज भी यहाँ आत्माएं भटकती है। यहाँ तक कि लोग रहस्यमयी तरीके से गायब भी हो जाते है। आज भी लोगों को यहाँ पर किसी के चीखने और चिल्लाने की आवाजे सुनाई देती है।

2. भान गढ़ का किला - एक बार जाने के बाद वापस ही नहीं आता इंसान

यह देश का सबसे डरवाना महल है। आधिकारिक रूप से शाम 6 बजे के बाद अंदर जाना मना है। लोगों का कहना है कि जो रात को इस महल में अंदर गया वो आज तक वापस बाहर नहीं आया है। 

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जब भी कोई इस महल के आस पास मकान बनाया गया उसकी छत अपने-आप गिर जाती है। ऎसा कहा जाता है कि पुराने समय में एक तांत्रिक, भानगढ़ की राज कुमारी पर मोहित हो गया और राजकुमारी को हासिल करना चाहता था। जिससे तांत्रिक ने राज कुमारी पर काला जादू करना चाहा पर वह इसमें विफल हो गया। जिसके बाद उसने भानगढ़ में रहने वाले सभी लोगों को श्राप दे दिया कि ये जल्द ही मर जायेंगे। तभी से कहा जाता है कि उन लोगो की आत्माएं आज तक महल में भटकती है।

3. शनिवार वडा फोर्ट पुणे: रात में सुनाई देती है चीखें

मराठा साम्राज्य को बुलंदियों तक पहुंचने वाले बाजीराव पेशवा ने शनिवार वडा का निर्माण कराया था। स्थानीय लोगों कहना है कि रात को खास कर अमावस्या के दिन छोटे राज कुमार के चिल्लाने "Kaka Mall Vachva” (काका मुझे बचाओं) की आवाजे सुनाई देती है।

कहा जाता है कि सत्ता के कारण 18 साल के नारायण राव की षडयंत्र पूर्ण तरीके से इसी महल में हत्या कर दी गयी थी और उसके शव को नदी में फेक दिया गया था। यह भी कहा जाता है कि जब उनकी हत्या की जा रही थी, तब वो अपने चाचा को पुकार रहे थे। इसी कारण आज भी उनकी आवाजे इस महल में गूंजती रहती है।

4. दिल्ली केंट: एक महिला जो रात को मांगती है लोगों से लिफ्ट

दिल्ली कैंट में (6.2-9) रहने वाले लोगों का कहना है कि इस जगह से गुजरते समय सफेद लिबाज में एक महिला लोगों से लिफ्ट मांगती है और अगर आप लिफ्ट नहीं देते है तो हवा की गति से साथ आपके पीछे दौड़ने लगती है। कभी कभी तो कार की बोनट पर भी बैठ जाती है। जिस कारण इस जगह के आसपास कई दुर्घटनाएं भी घटी है।

5. राज किरण होटल मुंबई: जो लोगों को रात में सोने नहीं देता

इस होटल के ग्राउंड फ्लोर में काफी अजीबो गरीब घटनाएं हुई है। रूम में रहने वालों को महसूस होता है कि कोई उनकी बेड शीट खींच रहा है। उस कमरे में ठहरने वालों को देर रात को टहलते देखा गया है । उनका कहना है कि उनको आधी रात को कोई जगाता है और जब वो उठाते है तो उनके पैरों के नीचे नीले रंग की रोशनी दिखाई देती है।

6. रामो जी फिल्म सिटी हैदराबाद: होता है लड़कियों पर वार

रामोजी फिल्म सिटी पर कई वर्षो पहले युद्ध हुआ था, इसलिए इस जगह पर सैनिको की लाशें दबे होना बताया जाता है। माना जाता है कि उन सैनिकों की आत्माएं आज भी यहाँ भटकती है। यहाँ पर फिल्म के दौरान लाइट्स अपने आप ऊपर से नीचे गिर जाती है। लोगों के कपड़े फट जाते है। सबसे खतरनाक बात यह है कि यहाँ पर लड़को की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा भूतों की चपेट में आयी है। यहाँ तक की कई बार लड़कियों पर किसी ने वार भी किया है।

7. सवाय होटल मसूरी: महिला भूत कर रही है कातिल का इन्तजार

ऐसा बताया जाता है कि यहाँ एक महिला का भूत देखा जाता है।  लेडी गारनेट ऑरमे नाम की महिला का इस होटल में खून हो गया था। उनकी लाश कई दिनों के बाद होटल से बरामद की गयी, लेकिन वह देखने में ताज़ी लग रही थी कि अभी ही उनका खून हुआ हो, इसलिए ये मालूम नहीं पड़ा कत्ल कैसे हुआ। कहा जाता है कि उनकी आत्मा आज भी उनके कातिल की तलाश कर रही है। जिस वजह से वो यहाँ भटकते हुए दिखाई देती है।

8. डिसूजा चॉल मुंबई: कुए के आसपास दिखती है आत्मा

इस चॉल के बीच एक कुआँ है। कहा जाता है कि इस कुए में पानी भरते वक्त एक महिला इसमें गिर गयी थी। तब से वह महिला रोज रात को कुए के आसपास देखी जाती है। लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुँचती। परन्तु लोग वहां जाने से डरते है।

9. अग्रसेन की बाबड़ी, दिल्ली: करती है अपनी तरफ आकर्षित

अग्रसेन की बाबड़ी एक एतहासिक स्मारक है। कहा जाता है कि इसे राजा अग्रसेन ने बनवाया था। कई सालों पहले इसमें काला पानी भर गया था, जिसमें जादुई शक्ति थी। जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती थी। जिस कारण यहाँ काफी लोगों की जाने भी गयी थी। अब ये बाबड़ी सूखी रहती है। केवल बारिश के समय इसमें पानी भरता है।

10. ब्रज राज भवन पैलेस राजस्थान: मेजर बर्टन का भूत

ऐसा कहा जाता है की इसी जगह मेजर बर्टन की हत्या कर हुई थी।  जिस वजह से उनकी आत्मा आज भी यहाँ भटक रही है और वह लोगों को दिखाई देते है। लेकिन उनसे कभी किसी को हानि नहीं पहुंचाई।

11. जमली कमली मस्जिद: जीन लगाते है लोगों को थप्पड़

इस मस्जिद में 2 सूफी संतो जमली कमली (6.2-8) की कब्र है। लोगों ने देर राज यहाँ कई अजीबो गरीब घटनाये देखी है। बोला जाता है कि देर रात को यहाँ किसी के चीखने, जानवरों की आवाजें और किसी की परछाई को भी देखा गया है। यह  भी बोला जाता है कि यहाँ जिन्न लोगो को थप्पड़ मारते है।

12. ताज होटल मुंबई: आर्किटेक ने दी होटल में जान

वैसे तो यह भारत का बहुत प्रसिद्द होटल है। परन्तु  इस होटल के बारे में बताया जाता है कि ताज होटल, आर्किटेक की डिज़ाइन के अनुसार नहीं बन पाया था। जिस वजह से उस आर्किटेक ने उसी होटल में अपनी जान दे दी थी। जिस कारण से उनकी आत्मा आज भी यहां भटकती है।

13. ग्रैंड पैराडी टावर मुंबई: यहाँ है भूतों का निवास

यह मुंबई की सबसे भूतिया जगह है। माना जाता है कि यहाँ बहुत सारे भूतों का निवास है। यहाँ 20 से भी ज्यादा आत्महत्यों के मामले सामने आये है। इस ईमारत की 8 वी मंजिल से कई लोगों की जाने गयी है।

Related Article

दलितों के हिंसक बंद के बाद अब 10 अप्रैल को सव...

गरीब परिवार ने पक्का मकान तोड़ बनवाया शौचालय -...

युवक ने मांगे मोदी द्वारा वादा किये 15 लाख, प...

यहाँ लगेगा FB, WhatsApp और Twitter जैसे सोशल ...

टॉलीवुड अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच के विरोध म...

बीएसएनएल दे रहा 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल...