अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला खिलाडी दीप्ति और पूनम ने रचे कई इतिहास

सोमवार को हुए चतुष्कोणीय श्रृंखला के आठवें मैच आयरलैंड और  भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। यह मैच कई मायनो में भारत के लिए यादगार रहा। क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने (188) और पूनम राउत (109) की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने 358 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ स्कोर अपनी विरोधी टीम के सामने रख दिया। इसके बाद राजेश्वरी गायकवाड़ की बेहतरीन गेंदबाजी ने आयरलैंड की कमर तोड़ दी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यह मैच 249 रनों से जीत लिया।

दीप्ति और पूनम की साझेदारी के साथ टीम ने ने 50 ओवरों में महज 3 विकेट खोकर 358 रन बनाये। जबकि आयरलैंड की टीम  40 ओवरों में मात्र 109 रन ही बना पायी। इतने रनों के अंतर से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले नौ मई 2008 को  भारत ने 207 रनों से पाकिस्तान को हराया था।

दीप्ति ने बनाया कीर्तिमान

Source =Espncricinfo

  1. दीप्ति 188 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट (6.1-4) की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी और विश्व की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
  2. उन्होंने अपनी पारी में 160 गेंदों खेलते हुए 27 चौके और दो छक्के लगाए।
  3. दीप्ति से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय खिलाडी जया शर्मा के नाम था। उन्होंने 30 दिसंबर 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 138 रन बनाये थे।  
  4. 28 नवंबर 2014 को दीप्ति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।  
  5. दीप्ति एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी बना चुकी है। उन्होंने रांची में 19 फरवरी 2016 को श्रीलंका के खिलाफ 20 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 
  6. दीप्ति ने अपने क्रिकेट प्रशिक्षण की शुरुआत एकलव्य स्टेडियम से की थी। वहां वह अपने भाई सुमित शर्मा के साथ जाती थी। 

दीप्ति और पूनम की साझेदारी ने बनाया रिकॉर्ड

Source =Jagranimages

ऐसा था मैच

Source =Ndtvimg

भारत ने 358 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत काफी धीमी थी। पहला विकेट दीप्ति ने 16.4 ओवरों में 42 रन पर ही दिलाया। इसके बाद तो आयरलैंड के विकेटों की लाइन ही लग गयी। आयरलैंड की टीम में मैरी वाड्रॉन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाये। जेनिफर ग्रे ने 26, लेह पॉल ने 13 और कप्तान लॉरा डेलने ने 10 रनों का सहयोग दिया। वही भारत की ओर से राजेश्वरी के अलावा शिखा पांडे ने आयरलैंड के 3 विकेट लिए।  

भारत की तरफ से खेल रही दीप्ति और पूनम की शुरुआत में रनो की गति काफी धीमी थी। उन्होंने 10 ओवरो में सिर्फ 39 रन ही बनाये थे। इसके बाद रनो की गति इस तरह बड़ी की दोनों ने पहले विकेट के लिए 320 रन बनाकर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड कायम कर दिया।  

पूनम ने अपनी पारी में 116 गेंदें खेलीं और 11 चौके लगा कर 109 रन बनाये। शिखा ने 14 गेंदों में चार चौकों के साथ 27 रन बनाये। वही वेदा कृष्णमूर्ति आठ रनों पर नाबाद लौटीं। इस श्रृंखला में भारत ने अब तक चार मैच जीते है।  

Related Article

कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, लश्कर...

गांधी नेहरू के नाम पर भरे संस्थानों वाले देश ...

योगी राज में सामूहिक विवाह में लड़कियों को मिल...

SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिला...

घोटालेबाज केजरीवाल सरकार: एक ही दिन में पकड़ाए...

जुलाई महीने तक सूरज पर भेजा जाएगा अंतरिक्ष या...