समुद्र किनारे मिला विशालकाय मृत जीव, लोग मान रहे है आपदा का संकेत

फिलीपींस के ओरिएन्टल मिंडोरो प्रांत में सोमवार को समुद्र के किनारे पर एक लम्बे सफ़ेद बालों वाला काफी बड़े आकार का एक मरा हुआ जानवर पाया गया है। समुद्र के तट पर पाए गए इस विशाल जानवर को देखकर सभी ज्यादा हैरत में पड़ गए है। इस जानवर ने काफी लोगों को डरा भी दिया है। जो भी व्यक्ति इस विशालकाय जानवर को देखता है वो सहम जाता है।

Source =Punjabkesari

यह जानवर आकार में एक ट्रक जितना बड़ा है और इसके पुरे शरीर पर काफी लम्बे लम्बे बाल है। इस जानवर को लोगों ने समुद्रीय शैतान का नाम दिया है। वहां रहने वाले लोगों को लगता है कि यह एक पौराणिक कथाओं से मिलता जुलता एक जीव है। जो प्रकृति पर अपने वाले संकट का संकेत देता है।

Source =Punjabkesari

यह शैतान की तरह दिखने वाला जानवर करीब 20 फिट लम्बा और वजन में 2 टन जितना है। इस मरे हुए जानवर को देखने के लिए काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गयी है। यह एक साइड से चार फ़ीट चौड़ा और दूसरी साइड से दो फ़ीट चौड़ा होता है। साथ ही और पास से देखा जाए तो इसके बाल ग्रे और व्हीट कलर के है। यह जानवर जो इतना भारी है वो समुन्द्र की लहरो के साथ बहकर किनारे तक आ पहुंचा। इस जानवर के शरीर से बहुत बदबू भी आ रही है।

Source =Punjabkesari

वहां के रहवासी टाम मालिंग ने कहा कि ओरियंटल मिंडोरो की तरफ धीरे धीरे एक भूकंप बढ़ रहा है और यह विशालकाय मरा हुआ जानवर उसका संकेत है। वहां के लोगो का मानना है कि इस जानवर का मरा हुआ मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि वहाँ कुछ बुरा होने वाला है और शायद प्रकृति पर कोई संकट आने वाला है।

वैसे अधिकारियों ने इस जानवर के सैंपल ले लिए है और उनका मानना है कि यह किसी व्हेल का अवशेष है। लेकिन वहाँ के रहवासियों की यह धरणा है कि यह किसी आपदा के आने का संकेत है।

Related Article

जब मगरमच्छ को पिलाई जबरदस्ती शराब - फोटोज हुई वायरल

इंसानियत को शर्मिंदा करने वाली हरकतें - वीडिय...

क्या आपने किसी सांप को सुसाइड करते हुए देखा ह...

प्रकृति की गोद से निकले कुछ आश्चर्यजनक अद्भुत...

यह जानवर बहुत प्यारे है लेकिन साथ ही साथ खतरनाक भी

डॉग्स वास्तव में मनुष्य के सच्चे दोस्त होते ह...