Sonam Kapoor Wedding: सिख रीती रिवाज से हुई सोनम कपूर की शादी, लाल जोड़े में लग रही थी बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी आज हुई जिसमे कई सारे बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। सोनम कपूर ने अपने पति के रूप में अपने फ्रेंड आनंद आहूजा को चुना। ये दोनों एक दूसरे को करीब 4 सालो से जानते थे। सोनम और आनंद ने कभी अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। लेकिन आज एक दूसरे को 4 सालो तक डेट करने के बाद दोनों शादी के गठबंधन में बांध गए।

सोनम कपूर की शादी पंजाबी रीती रिवाजो के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई। इस नए जोड़े को कई बॉलीवुड सितारे अपना आशीर्वाद देने सोनम की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड पहुँचे।

सोनम कपूर की शादी की रस्मे 7 मई से शुरू हो गयी थी। जिसमे मेहंदी की रस्म को भी कई सारे सितारों ने एन्जॉय किया। उसके बाद 8 मई सुबह 11 से 12:30 बजे तक सोनम और आनंद आहूजा का आनंद कारज हुआ। 

सोनम को शादी के लिए लाल चुनार की छाव में ले जाते नज़र आये उनके भाई मोहित, हर्षवर्धन, और अर्जुन।

इसके बाद शादी की रस्मे शुरू हो गयी। जिसमे वरमाला पहनाने में पहले सोनम ने आनंद को मोतियों की माला पहनाई इसके बाद आनंद ने सोनम को मोतियों की माला पहनाई। इसके बाद दोनों के लिए वेडिंग केक भी आया और उस केक की आइसिंग पर एक दुल्हन बनी थी जो अपने पति को घसीटते हुए ले जा रही थी।

सोनम की शादी की ड्रेस 3 बड़े बड़े ड्रेस डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोलसा के साथ साथ अनुराधा वकील और अनामिका खन्ना ने डिज़ाइन की थी। आनंद आहूजा की ड्रेसेस राधवेन्द्र राठौर ने डिज़ाइन की। राधवेन्द्र राठौर वो ही है जिन्होंने 2014 में सोनम कपूर स्टारर फिल्म ख़ूबसूरत में फवाद खान की ड्रेसेस डिज़ाइन की थी। आनंद आहूजा के अलावा कपूर परिवार के कई सदस्यों ने भी राधवेन्द्र राठौर से शादी की ड्रेसेस डिज़ाइन करवाई थी।

शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा हनीमून पर अक्टूबर में जाएंगे। क्योंकि सोनम कपूर को शादी के तुरंत बाद कान फिल्म फेस्टिवल में जाना हैं, वे कई सालो से इस फेस्टिवल में जा रही है और हमेशा अपने अलग अंदाज़ में इसके रेड कारपेट पर दिखाई दी है। सोनम इस फेस्टिवल में अकेले ही जाने वाली है। उन्हें 14 मई को फ्रेच रिवेरा पहुँचना है, उनके साथ उनके पाती नहीं होंगे।

सोनम की शादी में करण जौहर, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, जैकलीन आदि जैसे कई बड़े बड़े सुपर स्टार मौजूद थे। सोनम कपूर ने अपनी शादी के हर फंक्शन में अलग अलग थीम रखी थी।

Related Article

#HumFitTohIndiaFit :राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के...

कश्मीर का हर एक इंच हमारा - पाक में दम नहीं ज...

यूपी के लोगों के दिलों में ही नहीं, भोजपुरी ग...

भाजपा को बदनाम करने के लिए कॉंग्रेस नेता सलमा...

गंदे शहर की लिस्ट में यूपी के 52 शहर, योगी ने...

कश्मीर में देश की सबसे बड़ी सुरंग - युवा चुने...