खुशखबर: योगी आदित्यनाथ ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा - 36000 करोड़ का कर्ज माफ होगा

उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद योगी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग के दौरान सभी लोगो को बस इसी बात का इन्तजार था कि आखिर कैबिनेट मीटिंग के बाद किन बातो का एलान होगा। कयास लगाए जा रहे थे कि किसानों की कर्ज माफी जैसे लाभ मिलेंगे। आपको बता दे कि यूपी के करीब डेढ़ करोड़ किसानों पर इस वक्त 62,000 करोड़ का फसली कर्ज है।

किसानों के हित में लिया फैसला

आखिर इन्तजार की घड़िया खत्म हुई। योगी आदित्यनाथ ने यूपी को मंगलवार के दिन बहुत बढ़ा तोहफा दिया है। दरहसल योगी कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में किसानों के हित में फैसला लिया। सरकार ने किसानों को 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। 

योगी सरकार के इस फैसले से किसान बहुत खुश होंगे, इस फैसले से करीब 2 करोड़ किसानों को फायदा होगा। सरकार किसानों का 36,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करेगी।

एक झटके में खत्म किया कर्ज 

यूपी में 92 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत के दायरे में है। खबरों के मुताबित यूपी के करीब डेढ़ करोड़ किसानों पर इस वक्त 62,000 करोड़ का फसली कर्ज है। योगी सरकार ने इसे खत्म करने की तैयारी कर ली है। 

Related Article

भारतीय सेना के लिए हर हिन्दुस्तानी के दिल में...

गूगल कर सकता है कंप्यूटर पर जीमेल सेवा बंद

रामनाथ कोविंद होंगे एनडीए के राष्ट्रपति पद के...

तेलुगू एक्ट्रेस समांथा किसिंग और बिकिनी फोटो ...

योगी सरकार जनता के सामने पेश करेगी 100 दिन का...

तीन तलाक पर मोदी सरकार का वार, शीतकालीन सत्र ...