दिल्ली फिर हुई शर्मसार, छात्रा पर फेंका वीर्य से भरा गुब्बारा

होली को लोग अलग अलग तरीके से मना कर अपनी ख़ुशी को जाहिर करते है। लेकिन आज लोग होली के आड़ में अनैतिक कार्य करने पर उतर आये है। होली जैसे पवित्र त्योहारों पर भी लोग दूसरों के साथ अभद्र व्यवहार करने से पीछे नहीं हट रहे है। ऐसा ही एक वाकिया हाल ही में दिल्ली में घटित हुआ है।

क्या है घटना?

Source =Inkhabar

होली के मौके पर दिल्ली से एक घटना सामने आयी है जिसमे एक छात्रा को होली की आड़ में पीड़ित होना पड़ा।

यह मामला दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके का है जिसमे डीयू की छात्रा जो की पूर्वोत्तर की रहने वाली है। वह अपने साथी के साथ दिन के समय रेस्टोरेट में खाना खाने जा रही थी। उसी दौरान कुछ अनजान लोग उसकी तरफ आये और उसके ऊपर तरल पदार्थ से भरा गुब्बारा फेक कर चले गए।

उस समय तो उस छात्रा को यह नहीं समझ आया कि गुब्बारे में भरा तरल पदार्थ क्या है? परन्तु जब वह खाना खा कर वापस अपने होस्टल पहुंची तब उसे अन्य छात्राओं द्वारा ज्ञात हुआ की वह तरल पदार्थ वीर्य है। उसके बाद उस छात्रा ने अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

छात्रा के मुताबिक

Source =Inkhabar

सोशल मीडिया पर पीड़ित छात्रा ने यह भी बताया है कि यह घटना उसके साथ पहली बार नहीं हुई है जब से वह दिल्ली आयी है उस समय से ही उसके साथ इस प्रकार का गलत बर्ताव होता आ रहा है। पूर्वोत्तर राज्य की होने के कारण उसे कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगो का उसके साथ भेदभाव करते हुए कई नामो से पुकारा भी जाता है जैसे - चाइनीज, चिंकी आदि।

आपको बता दे कि ऐसा केवल इस पीड़ित छात्र के साथ ही नहीं हुआ है बल्कि दिल्ली में रहने वाली अन्य पूर्वोत्तर राज्य की छात्राओं के साथ ही कुछ न कुछ घटनाएं होती आ रही है।

क्या कहती है पुलिस?

हालाँकि इस घटना की कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। परन्तु पुलिस का कहना है कि वह अब इस जानकारी से अवगत है और घटना की छानबीन करने के लिए पीड़ित छात्रा से संपर्क कर रहे है।

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा ने यह पोस्ट शेयर की थी जिसके बाद ही यह घटना सामने आयी है। इस घटना के बाद से डीयू प्रशासन ने हुड़दंग की संभावनाओं को देखते हुए परिसर, छात्रावास और कॉलेजों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए है।

Related Article

फिल्म 'टॉयलेट' का ट्रेलर फेसबुक पर एक करोड़ से...

तैमूर की अम्मी ने अपनाया स्लिम लुक, लोगों ने ...

मिस अमेरिका प्रतियोगिता में नहीं होगा स्विमसू...

पब में घुस कर लड़कियों को पीटने के 9 साल पुरान...

बच्चों की कसम खा कर एक बार समर्थन ले चुके केज...

इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थापना दिवस समारोह में पहु...