मोदी सरकार का नया प्लान तैयार - महिलाओं को टैक्स में छूट और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 3 साल पुरे होने जा रहे है। इन सालों में उन्होंने कई आश्चर्य में डालने वाले फैसले किये। जिसमें नोटबंदी कर पुरे देश को हिलाकर रख दिया था। लेकिन इस बार मोदी सरकार महिलाओं के लिए एक तोहफा लेकर आ रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि मोदी सरकार महिलाओ के लिए इनकम टैक्स की दर को कम कर सकती है। साथ ही महिलाओं के लिए हेल्थ कार्ड बनाकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सेवा उपलब्ध करा सकती है। 

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक मोदी सरकार जल्द ही महिलाओं के लिए नए पालिसी का ऐलान कर सकती है। इसकी रुपरेखा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की देख रेख में होगा। आपको बता दे कि 2001 से 2011 के बीच टैक्स देने वाली महिलाओं की संख्या में लगभग 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

मोदी सरकार के द्वारा इस पालिसी का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जो अपना जीवन खुद व्यतीत करती हैं। सरकार इन महिलाओ पर टैक्स कम लगाने का विचार कर रही है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या को ध्यान में रखते हुए। कैंसर जैसी बड़ी बीमारी की चिंता की जाएगी, तो वही गर्भवती महिलाओ के लिए सभी प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार कर रही है। इस सुविधा का लाभ विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता रूप से दिया जायेगा।

इस पालिसी को गांव की महिलाओ को धायण में रखकर भी बनाया जा रहा है। इस योजना को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत जारी किया जायगा। दुसरी और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत सभी महिलाओ को 100 प्रतिशत कवरेज देने का भी सर्कार सोच रही है। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान जैसे अभियानों को मिशन मोड़ के तहत लागू किया जायेगा और आने वाले 2025 तक सरकार महिलाओं का सशिक्तकरण करेगी।


Related Article

कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को फेंका चलती ट्रैक्ट...

भोपाल की एक Kent RO उपभोक्ता ने हेमा मालिनी प...

इलाज के लिए पाकिस्तानी बच्चे को भारतीय वीजा द...

मुस्लिम महिलाएं चाहती है तीन तलाक से मुक्ति -...

iPhone 8, iPhone 8+, iPhone x के साथ Apple wa...

योगी ने नक़्शे कदम पर शिवराज - मध्य प्रदेश में...