मुंबई: लोकल ट्रेन में महिला के साथ नशे में धुत शख्स ने की बदसलूकी, वीडिओ हुआ वायरल

मायानगरी मुंबई को देश के दूसरे शहरों से हमेशा हीं महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता रहा है। पर पिछले गुरुवार को लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ हुई बदसलूकी ने महिलाओं के लिए सुरक्षित समझे जाने वाले मुंबई की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

दरअसल महिला के साथ बदसलूकी की ये घटना गुरुवार की है। रात के 11 बजे थाने स्टेशन से सीएसटी जा रही एक लोकल ट्रेन में कुर्ला तथा दादर स्टेशन के मध्य जा रही थी। इस लोकल ट्रेन की एक दिव्यांगों के एक डब्बे में एक आदमी चढ़ा और डब्बे में पहले से बैठी एक महिला के साथ बदतमीजी करने लग गया। इससे भी बुरी बात ये हुई की इस दौरान ट्रेन के उस डब्बे में मौजूद दूसरे लोग मूक दर्शक बन कर ये सब देखते रहे और वीडिओ भी बनाते रहे। किसी ने भी महिला की मदद करने की पहल नहीं की।

गुरुवार की रात 11 बजे ठाणे स्टेशन से सीएसटी जा रहे इस लोकल ट्रेन की एक दिव्यांग बोगी में कुछ लोग पहले से यात्रा कर रहे थे।  इन्हीं यात्रियों में से एक वो महिला भी थी। जा ये ट्रेन कुर्ला और दादर के बीच चल रही थी तभी एक शख्स इस बोगी में चढ़ा और पहले से बैठी उस महिला से बदतमीजी करने लग गया। इस पूरी घटना का वायरल वीडियो देखने पर पता चलता है की वो व्यक्ति पहले से सीट पर बैठी उस महिला के ऊपर चढ़ जाने का प्रयास करने लगा। इस पर जब महिला ने विरोध किया तो भी वो व्यक्ति वहां से हटा नहीं। इस दौरान उस व्यक्ति ने अपने हाथ में एक बोतल भी पकड़ के रखा हुआ था, जिसमें पानी जैसा कुछ नजर आ रहा था। वो व्यक्ति नशे में धुत था और अपने हाथ में रखे बोतल के अंदर के पदार्थ को उस महिला के ऊपर डालने की कोशिश कर रहा था।

इतना सब होने के बाद बोगी में बैठे लोग हरकत में आये और उस व्यक्ति को ये सब करने से मना किया पर वो व्यक्ति मान नहीं रहा था। इसके बाद भी कोई पैसेंजर महिला को बचाने आगे नहीं बढ़ा। बता दें कि इस पूरे घटना के वक़्त वहां एक महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स का जवान भी उपस्थित था। इसी जवान ने इस घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में की जिसके बाद लोकल ट्रेन जब दादर स्टेशन पहुंचा तो उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है की जीआरपी ने इस मामले को IPC की 307, 354, 323, 504 धाराओं के अंतर्गत दायर कर लिया है। इसके बाद एक बात ये भी सामने आ रही है की मामले में आरोपी व्यक्ति पीड़ित महिला का पति है। पर अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Article

दिग्गी राजा का एक ट्वीट और लोगों ने उन्हें लप...

उज्जैन में हार्दिक पटेल पर युवक ने फेंकी स्या...

15 साल बाद कश्मीर में दिखा ये नजारा - 4000 जव...

पति से परेशान इंदौर की महिला बच्चों संग रेल स...

वीआईपी कल्चर को मोदी का बाय-बाय - अधिकारियों ...

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में छठी बार नीतीश...