मोदी कैबिनेट में भारी फैरबदल संभव: जाने कौन आएगा - कौन जायेगा

पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। साथ ही इस बार बड़ा बदलाव होने की संभावना है। कुछ भाजपा मुख्यालय के अनुसार संसद का बजट सत्र खत्म होने के बाद यह फैरबदल हो सकता है। आपको बता दे कि 12 अप्रैल के दिन संसद का बजट सत्र समाप्त हो रहा है।


अरुण जेटली संभाल रहे है रक्षा मंत्री का पद

Source =Thefearlessindian

भाजपा संगठन में बहुत सारे पद खाली है। राज्यपालों के पद के अलावा कई संवैधानिक संस्थाओं में भी पद खाली पड़े हैं जैसे मानवाधिकार आयोग आदि। 

इसलिए 2019 को ध्यान में रखकर, बदलाव किये जायेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि फैरबदल में एक नए रक्षा मंत्री का नाम भी तय हो सकता है। जब से रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा चले गए है तबसे इस पद का अतिरिक्त कार्यभार वित्त मंत्री अरुण जेटली संभाल रहे हैं।

विदेश की कमान संभालेगी वसुंधरा

Source =Indianexpress

कुछ सूत्रों के अनुसार इस बार कैबिनेट में किये जाने वाले बदलावों में कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है और वसुंधरा राजे की जगह ओम माथुर को संभवत: राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

मनोज सिन्हा का भी बढ़ेगा कद

Source =India

यूपी के सीएम पद की रेस में मनोज सिन्हा सबसे आगे थे लेकिन योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुना गया। इसलिए कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का कद भी बढ़ाया जा सकता है। दरहसल मनोज सिन्हा इस बात को लेकर काफी नाराज हुए थे इसलिए उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उनका कद बढ़ाया जा सकता है।

शिवसेना को भी मिलेगा एक मंत्री पद

Source =Patrika

शिवसेना के कोटे से एक केंद्रीय मंत्री का पद खाली है, इसलिए हो सकता है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा शिवसेना को एक मंत्री पद दे सकती है।

ऐसा अनुमान है कि केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के लिए वक्त अच्छा नहीं है। बताया जा रहा है कि 75 साल से अधिक उम्र वाले नेताओं को सक्रिय राजनीति से दूर रहने की पीएम मोदी की नीति की असर उन पर भी होगा।


Related Article

17 साल की लड़की थी ब्लू व्हेल गेम की मास्टरमा...

वायरल सच: रेलवे ट्रैक पर नमाज पढ़ने वाली तस्वी...

आधे झुके हुए राष्ट्र ध्वज और पुरे राजकीय सम्म...

आज है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, अमेरिका को हो...

Bypoll Result: आप की गिल्लियां उडी - 6 सीटों ...

राम मंदिर मुद्दे पर तोगड़िया का मोदी पर हमला, ...