वर्जिन ट्री की पूजा कर इस वैलेंटाइन आप भी हो सकते है सिंगल से मिंगल

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में हर लड़का और लड़की अपने पार्टनर के साथ इस प्यार भरे त्यौहार को एन्जॉय कर रहा है।

7 years ago
वर्जिन ट्री की पूजा कर इस वैलेंटाइन आप भी हो सकते है सिंगल से मिंगल

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में हर लड़का और लड़की अपने पार्टनर के साथ इस प्यार भरे त्यौहार को एन्जॉय कर रहा है। परंतु यह सुख सभी के नसीब में नहीं होता है। क्या आप अभी तक सिंगल हो? बहुत ट्राय करने के बाद भी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनी? कोई बात नहीं ऐसा अक्सर हर किसी के साथ होता है। आपकी इस परेशानी को दूर करने का बहुत ही आसान उपाय हमने ढूंढ निकाला है। इसके लिए एक विशेष पूजा की आवश्यकता है। 

यहाँ हम विशेष शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहे है क्योंकि यह पूजा तो एकदम सामान्य है परंतु इसे करने की जगह विशेष है। अगर आप गर्लफ्रेंड बनाना चाहते है तो आपको केवल एक पेड़ की पूजा कर ही गर्लफ्रेंड बनाने का मौका मिल सकता है तो आइये जानते इस पेड़ के बारे में -  


1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में एक कीकर का वृक्ष है। जिसे यहाँ स्टूडेंट्स 'वर्जिन वृक्ष' के नाम से जानते है। वैलेंटाइन वीक में इस पेड़ खासतौर पर पूजा की जाती है।

2. वैलेंटाइन डे के पहले दिन से ही स्टूडेंट्स की चहल-पहल यहाँ बहुत बड़ जाती है क्योंकि वैलेंटाइन डे पर इस पेड़ को हार्ट शेप के पानी भरे गुब्बारों और कंडोम से सजाया जाता है और ‘दमदमी माई’ की फोटो भी लगाई जाती है।

3. आप सोच रहे होंगे कि दमदमी माई क्या है? दरअसल स्टूडेंट्स किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को इसकी उपाधि दे देते है और उनकी फोटो को भी पेड़ पर लगा दिया जाता है।

4. यहाँ के स्टूडेंट्स का मानना है कि वॉलेंटिंग पर होने वाली 'दमदमी माई' की पूजा में जो भी स्टूडेंट्स उपस्थित रहे है और प्रसाद ग्रहण करते है। उसे 6 सप्ताह के भीतर ही गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिल जाता है।

इस पूजा की एक मान्यता यह भी है कि अगर कोई वर्जिन है तो 1 साल के भीतर उसकी वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है।

5. वैलेंटाइन डे के मौके पर 2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लिसा हेडन को तथा इससे पहले दीपिका पादुकोण को इस ख़िताब से नवाज गया था।

अगर आप भी ढूंढ रहे है अपने सपनों की राजकुमारी और इस वैलेंटाइन आप है दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास तो बिना इंतजार किये 'वर्जिन ट्री' की पूजा में जरूर शामिल हो जाइये।

Comment

Popular Posts