श्रद्धा कपूर के किलर लुक्स: फिल्म "तीन पत्ती" से "ओके जानू" तक

तीन पत्ती (2010)

उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म 'तीन पत्ती' से किया था। उस फिल्म में उनके अपोजिट बड़े स्टार जैसे 'अमिताभ बच्चन', इंग्लिश एक्टर किंग्सले और आर.माधवन थे, उन्होंने इस फिल्म में एक कॉलेज गर्ल का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड किया गया था।


लव का द एन्ड (2011)

इसके बाद वह यशराज फिल्म्स के साथ जुड़ी। इस मूवी में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत फिल्म साबित हुई। इसके बाद उनके प्यारे और क्यूट लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।


आशिकी -2 (2013)

इस फिल्म में वो एक छोटे शहर की लड़की के रूप में नजर आई थी। जो कि फिल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के सपोर्ट से प्लेबैक सिंगर बन जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और वो सफल रही। इस मूवी में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए श्रद्धा को कई पुरस्कार भी मिले।

गोरी तेरे प्यार में (2013)

श्रद्धा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नही थी बल्कि अतिथि भूमिका में थी, जिसमें वो इमरान खान की मंगेतर बनी थी। पारंपरिक वस्त्रो में वह और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

एक विलेन (2014)

श्रद्धा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस मूवी में उनके किरदार को सभी ने बहुत पसंद किया। जिसने उन्हें बी-टाउन इंडस्ट्री का एक स्टार बना दिया।

हैदर (2014)

श्रद्धा ने इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट 'शाहिद कपूर' और 'तब्बू' थी। इस फिल्म में मुस्लिम महिला के कपड़ो में वह बहुत सूंदर और दीप्तिमान लग रही थी।

उंगली (2014)

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने 'डांस बसंती' नाम के आइटम नंबर किया था, जो दर्शकों द्वारा सराहा गया था। यह उनकी लाइफ का पहला आइटम सांग था। जो कि इमरान हाश्मी के साथ फिल्माया गया था।

एबीसीडी 2 (2015)

श्रद्धा ने अपने आकर्षक लुक और जबरदस्त डांस के साथ इस फिल्म से वापसी की थी। फिल्म में उन्होंने वरुण धवन के विपरीत काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

बाघी (2016)

इस मूवी में श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार दर्शको को दिखाई दी थी। इनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आयी थी। इस फिल्म ने भी अच्छा बिज़नेस किया था।

रॉक ऑन (2016)

इसके बाद वो फरहान अख्तर की मूवी रॉक ऑन के सीक्वल रॉक ऑन-2 में दिखाई दी। इन् मूवी ने उन्होंने कुछ सांग्स खुद ही गए थे। फिर तो कुछ खास नहीं कर पाई। परंतु उनकी सिंगिंग को लोगों का अच्छा रेस्पांस मिला था।

ओके जानू (2017)

नए साल की शुरुआत में ही उनकी एक ओर फिल्म दर्शको के सामने थी। जिसमें श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई। फिल्म सांग्स तो लोगों की जुबा पर चढ़ गए, परंतु मूवी कुश खास नहीं कर पाई।  

Related Article

बाजीराव की हो गई मस्तानी, इटली के लेक कोमा मे...

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्...

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंस्टा पर शेयर की न्यू...

जब पब्लिक प्लेस में फैंस ने इन एक्ट्रेसेस के ...

रातों-रात इतनी बड़ी हो गई शाहरुख खान की बेटी ...

सलमान-दीपिका जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रखती...