भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल: पीएम मोदी ने कहा, भारत को बनाना है भ्रष्टाचार मुक्त

भारत के इतिहास में हुए कुछ अनोखे दस्ता को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संसद में भारत छोड़ो आंदोलन (2.4-1) की 75 वीं वर्षगांठ को मानने जा रही है। इस खास अवसर पर मोदी सरकार संसद में विशेष सत्र को बुलाया है। आज से 75 साल पहले 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपति महात्मा गाँधी जी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था और इसके साथ ही भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ आगामी 9 अगस्त से मनाई जाएगी।

भारत को ब्रिटिश हुकमत से आज़ादी दिलाने में इस आंदोलन की मुख्य भूमिका रही है। इस लम्हें की गूंज आज संसद में भी सुनाई देगी।

70 साल आजादी - जरा याद करो कुर्बानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक में '70 साल आजादी - जरा याद करो कुर्बानी’कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय किया है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि इस कार्यक्रम की मदद से देशवासिओं के मन में ‘राष्ट्र पहले और स्वयं बाद में’ के भाव को जगाना है। उन शहीदों को याद करना जिनकी मदद से आज हमारा भारत देश आज़ाद है।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार के सभी मंत्री 15 से 22 अगस्त तक देश में होने वाली तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। इस खास अवसर पर शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सभी राज्यों के विधायकों, स्थानीय नेताओं और देश की आम जनता को भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है, ताकि शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों और उनके योगदान को याद किया जा सके। जिनके बलिदान से आज हमारे देश का तिरंगा शान से लहरा रहा है।

9-23 अगस्त तिरंगा यात्रा मनाएंगे बीजेपी नेता

Source =24x7daily

देश के सभी जिलों में 9 से 23 अगस्त के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता तिरंगा यात्रा मनाएंगे और इस यात्रा की थीम "जरा याद करो कुर्बानी" रखा जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू जी ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार का है। इसे भारतीय जनता पार्टी के सभी नेतागण फॉलो करेंगे।

एमपी में आजाद की जन्मस्थली जाएंगे पीएम मोदी

Source =Rediff

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू जी कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे का मिशन यह है कि देश की आम जनता को देशभक्ति की प्रेरणा मिले और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को देश का हर युवा समझ सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मंगलवार को मध्यप्रदेश में स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म भूमि से इस कार्यक्रम की शुरआत करेंगे।

सुरक्षा प्रहरियों को राखी बांधेंगी महिला मंत्री

Source =Deccanchronicle

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है कि 75 केंद्रीय मंत्री आने वाले तारीक 12 अगस्त से सभी क्रांतिकारियों के स्मारक पर जायेंगे और उनके बलिदान को याद करेंगे। इस खास मौके पर सभी महिला मंत्री देश के सीमा पर तैनात सुरक्षा प्रहरियों को राखी बांधेंगी। यह कार्यक्रम पूरे भारत देश में मनाया जाएगा। इस आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों के जन्मभूमि, बलिदान स्थान और उनके स्मारक को केंद्रित किया जाएगा।

13 अगस्त को काकोरी जाएंगे अमित शाह

Source =Apbjp

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि सभी मंत्रियों के इस कार्यक्रम की लगभग तैयारी हो चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष श्री अमित शाह 13 अगस्त को काकोरी जाएंगे। काकोरी में 92 साल पहले 9 अगस्त 1925 के दिन काकोरी रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए ट्रेन को लूटा और गोरों को चुनौती दी थी।  

वेंकैया नायडू के मुताबिक कार्यक्रम "जरा याद करो कुर्बानी" को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया रेडियो, एफएम चैनल की मदद से देश भक्ति गीत और कार्यक्रम के प्रसारण के लिए कहा गया है।

इस कार्यक्रम के दौरान 15 से 22 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में सभी सांसद बाइक पर सवार होकर अपने हाथ में 8 फुट के डंडे पर तिरंगा लेकर जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस दौरान सभी सांसद लोग अपने क्षेत्र में रहने वाले स्वंत्रता सेनानी के घर जाकर उन लोगों का सम्मान करेंगे।

गांधी ने जी ने दिया था नारा

पीएम ने लोकसभा में कहा कि महापुरुषों के बलिदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्त्तव्य है। गांधी जी के नेतृत्व में देश में एक साथ आजादी का बिगुल बजा। पीएम ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में 9 अगस्त 1942 का विशेष महत्व है। पीएम ने कहा कि लोगों ने 'करो या मरो' के महात्मा गांधी के आह्वान का पालन किया। हमारी आजादी न केवल हमारे देश के लिए थी बल्कि यह दुनिया के अन्य भागों में उपनिवेशवाद का अंत लाने वाली साबित हुई।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खतरे ने हमारे विकास यात्रा पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। गरीबी, शिक्षा और कुपोषण, ये हमारे राष्ट्र के चेहरे की बड़ी चुनौतियां हैं। हमें इस संबंध में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। पीएम ने कहा कि राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति है। दल से बड़ा देश होता है। हम मिलकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

Related Article

हिन्दू दोस्त के साथ स्कूटी पर घूमना मुस्लिम ल...

जाने कौन हैं पोर्न फिल्मों में प्रसिद्ध भारती...

भोपाल शर्मसार: कोचिंग से लौट रही लड़की के साथ ...

बंद कमरे में कांग्रेसी भी कांग्रेस मुक्त भारत...

यूपी के लोगों के दिलों में ही नहीं, भोजपुरी ग...

जो कोई नेता नहीं कर पाया वो मोदी ने करके दिखा...