2017 में घटे कुछ ऐसे क्षण जिसने भारत की शान और बढ़ाई

आना जाना लगा रहता है, चाहे कुछ भी हो आगमन और प्रस्थान की ये निरंतरता कभी मंद नहीं पड़ती, अपने गति से हमेशा चलती रहती है। इसी निरंतरता में एक और अध्याय जोड़ रहा है 2017 का जाना और 2018 का आना। जहाँ 2017 ने हमें कई अच्छी यादें दी वही 2018 से हमारी अपेक्षा है कि वो 2017 से भी ज्यादा खुशनुमा पल हमें दे। साल 2018 के आगमन पे आइये याद करे 2017 में घटे उन पलों को जिसने दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा कर दिया।

इसरो ने एक साथ 104 सेटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित किये

Source =Theweek

भारत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में अपनी विश्वसनीयता ओर मजबूत की, अपने विश्वसनीय पोलर सैटेलाइट लॉन्च वाहन (पीएसएलवी) द्वारा एक साथ रिकॉर्ड 104 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास बनाया। अपनी 39 वीं उड़ान में, पीएसएलवी-सी 37 ने श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित किया। 104 उपग्रहों में से, 101 उपग्रह विदेशी थे। 96 अमेरिका से और एक एक क्रमशः इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और कजाखस्तान से थे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई

Source =Successstory

मिथाली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 12 साल बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। हर्मनप्रीत कौर के शतक की बदौलत टीम ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 36 साल बाद हराया। लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ हुए रोमांचक फाइनल मैच में भारत हार गया पर टीम ने पुरे देश का दिल जीत लिया।

बोईंग 777 उड़ाने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की महिला कमांडर बनी एन्नी दिव्या

Source =Popsugar-assets

भारत की बेटी एन्नी दिव्या ने देश का नाम रौशन किया। दिव्या ने सिर्फ 30 साल की उम्र में दुनिया की सबसे बड़े यात्री विमानों में से एक बोईंग 777 उड़ा कर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन गई। एन्नी को महज 19 साल की उम्र में बोईंग 737 उड़ाने का अवसर मिला, उसके बाद उसने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मलेशिया ओपन में साइना नेहवाल ने जीता स्वर्ण पदक

Source =Indiatimes

घुटने की चोट से उबरने के तुरंत बाद भारतीय बैडमिंटन की शान साइना नेहवाल ने मलेशिया ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूनामेंट में गोल्ड जीत कर मलेशिया में तिरंगा फहरा दिया। 27 साल की अनुभवी साइना ने लन्दन ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता थाईलैंड की 18 साल की युवा पोर्नपावी चोचुओंग को 22-20, 22-20 से हराया।

तीन तलाक़ पर रोक

Source =Intolegalworld

इसे महिला अधिकारों के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा गया, सर्वोच्च न्यायालय ने इस कुप्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया जिसमे पुरुष अपनी पत्नी को तीन बार "तालाक" कहकर तुरंत तलाक दे दिया करते थे। पिछले साल सात पीड़ितों और विभिन्न महिला समूहों द्वारा दायर याचिकाओं के जवाब के रूप में यह मुद्दा उठाया गया था। 2015 में किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 11 मुस्लिम महिलाओं में से एक तीन तलाक़ से प्रभावित है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

Source =Yourstory

करीब एक दशक के बाद भारत ने फिर एक बार पुरुष हॉकी का एशिया कप जीत लिया। ढाका में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया। यह तीसरी बार था जब भारत ने ये खिताब जीता, इससे पहले 2003 और 2007 में भी भारत ने खिताब जीता था।

भारत ने फीफा U-17 विश्व कप टूर्नामेंट की मेज़बानी की

Source =Indianexpress

भारत में फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्य किये जा रहे हैं, इन्ही में से एक निर्णायक कार्य था फीफा U-17 विश्व कप टूर्नामेंट की मेज़बानी करना। ये पहली बार था जब भारत ने फुटबॉल से जुड़े किसी वैश्विक लेवल के टूर्नामेंट की मेजबानी की।


भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

Source =Femina

साल 2004 के बाद से पड़े 12 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल फिर एक बार एशिया कप जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 5-4 के अंतर से हरा कर ये टूर्नामेंट दूसरी बार जीता है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाय कर गईं हैं।

मानुषी छिल्लर बनी विश्व सुंदरी

Source =Hindustantimes

हरियाणा की 19 वर्षीया मनुष्य छिल्लर ने विश्व सुंदरी का खिताब जीत लिया। इस जीत ने 17 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म किया। मानुषी एक मेडिकल स्टूडेंट भी हैं जिन्होंने विश्व सुंदरी स्पर्धा के फाइनल पांच में पहुंचे इंग्लैंड, फ़्रांस, केन्या और मेक्सिको की सुंदरियों को पछाड़ कर ये खिताब जीता। इस स्पर्था में कुल 118 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया था। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब जीता था।

पहली महिला पायलट और महिला अधिकारियों का पहला समूह

Source =Indianexpress

उत्तरप्रदेश बरेली की शुभांगी स्वरूप इतिहास रचते हुए भारतीय नौसेना की पहली पायलेट बन गई। शुभांगी के साथ-साथ तीन और लड़कियां आस्था सेगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस कन्नूर के नेवल अकेडमी से पास होने वाली पहली महिला अधिकारियों की बैच में शामिल हुईं। इन्हे एनएआई ब्रांच में अपॉइंट किया गया है।

मीराबाई चानू ने जीता विश्व भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण

Source =Inkhabar

23 साल की इम्फाल निवासी साइखोम मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन में भारत के 20 साल के इंतजार को स्वर्ण जीत कर खत्म कर दिया। चानू ने 85 किलो स्नैच और 109 किलो क्लीन और जर्क में उठाया। 48 किलो वर्ग में 194 किलो उठाकर उन्होंने अपना राष्ट्रिय रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये खिताब जीता।

रोहित शर्मा का तीसरा दोहरा शतक

Source =Newsnation1

श्रीलंका के साथ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक थोक दिया। मोहाली में खेले गए इस मैच में रोहित ने 153 गेंदों पर 208 रन बनाये। इस शतक के साथ वो सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतियों की सूची में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुँच गए।

पहली पूर्ण वातानुकूलित लोकल ट्रेन मुंबई में चली

Source =Asianage

भीड़भाड़ और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत ले कर आया मुंबई लोकल का पूर्ण वातानुकूलित ट्रेन। ये ट्रेन क्रिसमस के दिन बोरीबली से चर्चगेट स्टेशन तक पहली बार चलाई गई। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर क्लोजर और एमरजेंसी टॉक बैक की सुविधा भी यात्रियों को दी गई है।

Related Article

कांग्रेस ने निजी स्वार्थ हेतु कैसे एक साध्वी ...

शहीद जवानों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ...

नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में दिए...

2 दिन में योगी ने किये 6 राउंड फायर - विरोधिय...

सोनू के ट्वीट पर गुस्साए कादरी - सिर काटकर ला...

CBSE Paper Leak: दोबारा देना होगी 10वीं के मै...