योगी का सेहत और शिक्षा पर जोर - स्कूलों में योग तथा नर्सरी से इंग्लिश अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार अब स्कूली शिक्षा को सुधारने में जुटी हुई है। वे छात्रों के सामान्य विकास के अतिरिक्त शारीरिक विकास के बारे में भी सोच रही है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में योग को अनिवार्य बना दिया गया है।

योगी के मुताबित शारीरिक शिक्षा सभी स्कूलों में अनिवार्य होना चाहिए और योग उनके शारीरिक शिक्षा का एक अंग होगा, यानी अब योग की शिक्षा भी पाठ्यक्रम का एक अहम हिस्सा होगी।



नर्सरी से अंग्रेजी शिक्षा भी अनिवार्य

Source =V-cdn

इसके अलावा एक और अहम निर्णय भी लिया गया है। दिनेश शर्मा ने बताया कि राज्य के स्कूलों में अब अंग्रेजी नर्सरी से ही पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। अब तक सरकारी स्कूलों में छठी क्लास के बाद अंग्रेजी पढ़ाई जाती है, लेकिन एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा था कि शिक्षा व्यवस्था में संस्कृति और आधुनिकता का मेल होना चाहिए।

नकल पर लगाम

Source =Oneindia

यूपी में परीक्षा के दौरान हमेशा नकल का मामला सामने आता था। शिक्षा मंत्री के अनुसार अब परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा सरकार ने स्कूली शिक्षा में पारदर्शी तरीके से टीचरों की भर्ती का निर्णय भी लिया है और स्कूलों में 220 दिन तक पढ़ाई जरूरी की जाएगी।

Related Article

मोदी के 3 साल - केंद्र सरकार की योजनाएं जिनका...

तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ऐतिहासिक ...

मिलिंद सोमन अपने से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अं...

महेंद्र सिंह धोनी का बाहुबली अवतार देख खड़े ह...

कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, लश्कर...

आँखों से दीवाना बना देने वाली प्रिया वरियर अप...