बाजीराव की हो गई मस्तानी, इटली के लेक कोमा में दीपिका और रणवीर ने रचाई शादी

5 years ago
बाजीराव की हो गई मस्तानी, इटली के लेक कोमा में दीपिका और रणवीर ने रचाई शादी

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के माध्यम से दर्शको को लुभाने वाली जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवम्बर 2018 को इटली में शादी कर ली। दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा से सुपरहिट रही है फिर चाहे वो “गोलियों की रासलीला रामलीला” हो या बाजीराव मस्तानी या फिर पद्मावती और खिलजी का किरदार हो दोनों ने ज़बरदस्त किरदार निभाया है। देखना अब यह है कि ये दोनों अपने नए जीवन में पति पत्नी का किरदार किस प्रकार निभाते है। 

क्या खास हुआ था इनकी शादी में 

कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी का ऐलान करके अपने फेंस चौका दिया था। दोनों की शादी इटली के लेक कोमा में संपन्न हुई। 

दोनों की शादी दो अलग अलग रीति रिवाज़ों के साथ संपन्न हुई। 

पहले कोंकणी रीति रिवाज़ों से शादी हुई तो वहीं दूसरी बार सिंधी रीति रिवाज़ों के साथ भी शादी हुई। 

कोंकणी रीति रिवाज़ों से फेरे हुए जब शादी के मंडप को रणवीर के पसंद के लाल फूलों से सजाया था वही जब सिंधी रीती रिवाजो से फेरे हुए तब मंडप को दीपिका के पसंद के लाल फूलो से सजाया गया था। शादी में सिर्फ क़रीबी लोग शामिल हुए थे। 

इटली से शादी करके रणवीर और दीपिका 18 नवम्बर को भारत आ रहे है। भारत में दोनों दो रिसेप्शन देंगे पहला रिसेप्शन 21 नवम्बर को बेंगलूर में होगा वही दूसरा रिसेप्शन वो मुंबई में 28 नवम्बर को देंगे। 

दीपिका और रणवीर ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर एक साथ शेयर की, उसके बाद उनके फेंस के द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शादी के बाद उन्होंने अपनी शादी की पहली फोटो शेयर की वो कुछ ही समय में वायरल हो गयी थी। फोटो को 45 मिनिट में 30 लाख लोगो ने पसंद किया था।

Comment

Popular Posts