कॉफ़ी विथ करण 6 में पहुंचे सैफ अली खान, बताये पहली पत्नी अमृता और तैमूर के किस्से

5 years ago
कॉफ़ी विथ करण 6 में पहुंचे सैफ अली खान, बताये पहली पत्नी अमृता और तैमूर के किस्से

जैसा की आप जानते ही है की इन दिनों मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो काफी विथ कॉफी करण का छठा सीजन चल रहा है और इसमें सिनेमा जगत के कई सितारे अपनी उपस्थित दर्ज करवा रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ कॉफी विथ करण के शो में पहुंचे। सारा और सैफ ने शो में अपने जीवन से जुड़ी कई बात बताई। सैफ ने बताया की उन्होंने करीना से पहले अम्रता को भी चिठ्ठी लिखी थी। सैफ ने तैमूर से भी जुड़ी हुई कई दिलचस्प बात भी बताई। तो आईये विस्तार में जानते है कि उन्होंने शो के दौरान क्या क्या खुलासे किये है। 

शादी के दिन अमृता को लिखी सैफ ने चिठ्ठी 

करीना और सैफ दोनों ही बॉलीवुड के हैप्पनिंग कपल है दोनों को रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। सैफ ने बताया कि 16 अक्टूम्बर 2012 को जब करीना और सैफ की शादी हो रही थी तो उस दिन उन्होंने अमृता को एक चिठ्ठी लिखी जिसमे उन्होंने अमृता को अच्छी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी और अपने लिए भी आगे आने वाले जीवन की शुभकामनाएं मांगी। 

सैफ ने यह चिट्ठी अमृता के साथ साथ करीना को भी पढ़ाई थी और इस अमृता के लिए सैफ द्वारा लिखे गए इस खत को पढ़ कर करीना सैफ के लिए और भी ज्यादा सपोर्टिव हो गयी। 

सैफ ने तैमूर की एक तस्वीर की कीमत भी बताई 

बॉलीवुड के नन्हे नवाब तैमूर अली खान की तस्वीर बॉलीवुड के सभी बच्चों से ज्यादा वायरल होने वाली है। इस बात पर भी सैफ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि तैमूर की एक तस्वीर की कीमत 1500 रुपये है जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा है। सैफ ने यह भी बताया कि तैमूर कि तस्वीर महँगी बिकने वाली तस्वीरों की लिस्ट में है। बताया जाता है की यह सुनकर तैमूर के नाना भी हैरान हो गए है।

Comment

Popular Posts