शादी करने से पहले जान ले किस राशि का पति साबित होगा आपका सच्चा हमसफर

आज के इस दौरा में हर लड़की चाहती है कि उनका होने वाला पति दुनिया का सबसे अच्छा पति हो।

6 years ago
शादी करने से पहले जान ले किस राशि का पति साबित होगा आपका सच्चा हमसफर

आज के इस दौरा में हर लड़की चाहती है कि उनका होने वाला पति दुनिया का सबसे अच्छा पति हो। हर लड़की की एक ही ख्वाहिश होती है कि उनका पति दुसरो से अलग होना चाहिए। ऐसे में अपना लाइफ पार्टनर का चुनना सबसे मुश्किल काम होता है। क्योंकि जिसे लड़के से उसकी शादी होना है उसके साथ उसे अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत करना है। अनेक प्रयास और सावधानी के बाद भी हमारे द्वारा चुना गया लाइफ पार्टनर बेस्ट है। यह कहना बहुत ही मुश्किल भरा होता है।

इसलिए हमारे देश में कहा जाता है कि इंसान की कुंडली को देखकर उस इंसान के बारे में बहुत-सी बाते बताई जा सकती है। इंसान की कुंडली को देखकर उसके चरित्र से लेकर उसके स्वभाव के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। इसलिए शादी विवाह से पहले ज्योतिषी के पास जाकर लड़का और लड़की की कुंडली को मिलवाना बहुत ही उत्तम माना जाता है। कुंडली मिलान के बाद लड़का-लड़की की शादी की जाए तो दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।

अगर आप भी इस विषय को लेकर कश्मकश में है तो चलिए आज के हम आपको राशि के अनुसार यह बताते है कि कौन-सी राशि का लड़का आपके लिए अच्छा पार्टनर साबित हो सकता है।

मेष राशि

Source = Webdunia

मेष राशि वाला इंसान दो मुँह वाला पति या इंसान साबित होता है। क्योंकि एक ओर वे रिलेशनशिप में बहुत रोमांटिक और अपने पार्टनर का बहुत अच्छी तरह से ख्याल रखने वाले होते है। तो वहीं दूसरी ओर किसी भी प्रकार की मुसीबत आ जाने पर अपने पार्टनर को छोड़कर भाग भी सकते है।

वृषभ राशि

जिस इंसान की राशि वृषभ होती है वो बुरे पतियों की लिस्ट में शुमार होता है। इस राशि के इंसान बड़े ही मनमौजी मन के होते है। इसके अलावा यह लोग किसी और से सलाह लेना या फिर अपनी किसी भी प्रकार की बात को अपनी पत्नी को बताना घोर अपमान समझते है। जिस किसी भी लड़की को अपनी लाइफ अच्छी तरह से व्यतीत करना है। तो वह लड़की वृषभ राशि वाले इंसान से दूर ही रहे।

मिथुन राशि

जिस इंसान की मिथुन राशि होती है। वह इंसान इन सब बातों में यकीन करता है कि प्यार करने के अलावा अपनी पत्नी को प्यार जताना बहुत ही जरुरी होता है। इसलिए मिथुन राशि वाले इंसान एक भी मौके को खाली नहीं जाने देते है। जब भी इस राशि वालो को लगता है कि उनकी पत्नी को प्यार की जरूरत है। तो वे कुछ नया प्लान कर लेते है।

कर्क राशि

हर लड़की यह चाहती कि उनका लाइफ पार्टनर उनको बहुत ज्यादा प्यार करे। ऐसे गुण कर्क राशि वालो में होते है। इस राशि के इंसान बेहतर पति साबित होते है। जिस किसी भी लड़की की कर्क राशि वाले लड़के से शादी होती है। तो उस लड़की का पूरा जीवन प्यार से व्यतीत होता है। कर्क राशि वाले इंसान अपनी पत्नियों के प्रति बहुत ही ईमानदार होते है।

सिंह राशि

जिस भी इंसान की राशि सिंह होती है। वह इंसान दिखने में बहुत  आकर्षक होता है। इस राशि के लोगों की पर्सनालिटी लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस राशि के इंसान को बहुत ही सुन्दर और प्रिय पत्नी मिलती है। यह लोग अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान अच्छे तरह से रखते है। लेकिन जब कभी अपने रोमांटिक मूड को पब्लिक प्लेस पर जाहिर करने की बात आती है तो यह लोग फेल हो जाते है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले व्यक्तियों में प्यार कूट-कूट कर भरा होता है। यह इंसान अपनी पत्नी को बहुत ही खुश रखते है। मगर इनकी एक बात थोड़ी अजीब है। इस राशि के इंसान बहुत ही चिपकू पति कहलाते है। साथ ही ये छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते है। यह बातें इन्हे बुरा पति साबित करती है। 

तुला राशि

किसी भी इंसान को रोमांटिक और प्यार जताना सीखना है तो तुला राशि वालों से सीखा लेना चाहिए। क्योंकि इस राशि के जातक अच्छी तरह से जानते है कि लाइफ पार्टनर को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए। जिससे लाइफ पार्टनर के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए।

वृश्चिक राशि

हर लड़की की यह ख्वाहिश होती है कि उनका पति या फिर बॉयफ्रेंड उनको सरप्राइज देता रहे। यह गुण वृश्चिक राशि वाले इंसान में होता है। इस राशि के लड़को का सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है। इस राशि के लड़के अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड की बात को बहुत अच्छे से समझते है कि उनकी पत्नी उनसे क्या चाहती है। यह सभी क्वालिटी उन्हें अच्छा पार्टनर और रिलेशनशिप के प्रति डेडिकेशन से एक अच्छा पति साबित करती है।

धनु राशि

Source = Navodayatimes

जिस किसी भी इंसान की धनु राशि होती है। वह इंसान एक के ही साथ बंधे रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है। इस राशि के इंसान बहुत ही बड़े घुमक्कड़ होते है। इनको नई-नई चीज़ ट्राय करना बहुत ही पसंद आता है। इन राशि के लोगों को कोई कह दे कि आपको सिंपल पति पत्नी वाली लाइफ जीना है तो यह लोग तुरंत ही भाग जाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले लड़के बहुत ही प्रैक्टिकल होते है। इस राशि वाले लड़के आज से ज्यादा फ्यूचर के बारे में सोचते है। इस तरह के इंसान अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को बैलेंस करके चलने वाले होते है। जो लड़कियां अपने फ्यूचर को सेफ करना चाहती है। उन्हें मकर राशि वाले लड़को को अपना जीवन साथी चुनना चाहिए।

कुंभ राशि

Source = Navodayatimes

इस राशि के लड़के अपने सपनों और काम के प्रति बहुत ही गंभीर होते है। इस राशि के लड़को के लिए काम से बढ़कर ओर कुछ भी नहीं होता है।

मीन राशि

हर लड़की की यह चाह होती है कि उनका पति 'आउट ऑफ द बॉक्स' हो इसका मतलब यह है कि वह इंसान क्रिएटिव और एंटरटेनिंग हो। ऐसा सोचने वाली लड़कियों को मीन राशि वाला लड़का अपने पार्टनर के रूप में सेलेक्ट करना चाहिए। मीन राशि वाले लड़को को पता होता है कि उनकी पत्नी किस बात से खुश रहेगी।

Comment

Popular Posts