v #HumFitTohIndiaFit :राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज से जुड़े रितिक रौशन और साइना नेहवाल | Stillunfold

#HumFitTohIndiaFit :राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज से जुड़े रितिक रौशन और साइना नेहवाल

भारत सरकार में खेल मंत्री और ओलम्पिक पदक विजेता

5 years ago
#HumFitTohIndiaFit :राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज से जुड़े रितिक रौशन और साइना नेहवाल

भारत सरकार में खेल मंत्री और ओलम्पिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने माइक्रो ब्लोगिंग साईट ट्विटर के अपने प्रोफाइल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने देश में फिटनेस और हेल्थ को बढ़ावा देने की अपील की। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने #HumFitTohIndiaFit के ट्रेंड पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म अभिनेता रितिक रोशन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तथा महिला बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को चैलेंज करते हुए इस नए मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की। 

फिल्म अभिनेता रितिक रोशन ने खेल मंत्री के इस चैलेंज को स्वीकार किया और इस ट्रेंड पर अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर दिया। शेयर किये गए इस वीडियो में रितिक साइकिल चलाकर अपने वर्कप्लेस पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ में रितिक ने एक सन्देश लिखते हुए कहा की “'इस पहल से मुझे बहुत गर्व हो रहा है। इसी तरह से मैं रोज़ाना अपने ऑफिस जाता हूं।''

वीडियो ट्वीट करने के साथ साथ रितिक ने सभी लोगों से अपने फिटनेस का ख्याल रखने की भी अपील की और कहा कि आप भी सायकिल चलायें। साइकिल चलाने के अलावा रितिक ने लोगों को दौड़ने और टहलने के लिए भी कहा है। वहीं रितिक के प्रसंशकों ने उनके इस कदम की जमकर तारीफ की है।

आपको बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री ने अपने वीडियो ट्वीट में कहा था, 'मैं जब भी प्रधानमंत्री जी को देखता हूं तो उनसे प्रेरित होता हूं। वे जबरदस्त ऊर्जा है। दिन-रात काम करते हैं। वो चाहते हैं कि पूरा भारत फिट हो जाए।''

''मैं उनसे प्रेरित होकर अपने काम में थोड़ा सा व्यायाम शामिल कर लेता हूं। आपकी फिटनेस का मंत्र किया है। एक वीडियो बनाइए या पिक्चर खींचें और सोशल मीडिया पर अपलोड कीजिए ताकि पूरा देश प्रेरित हो जाए। आइए हम सब मिलकर एक फिट इंडिया बनाएं। हम फिट तो इंडिया फिट।''

रितिक रौशन के अलावा बैडमिंटन स्टार साइन नेहवाल ने भी खेल मंत्री की इस मुहीम में शामिल होते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। साइना ने अपने वीडियो के साथ पि वि संधू, गौतम गंभीर और अभिनेता राणा दुग्गुबती को इस मुहीम में शामिल होने का चैलेंज किया है।

देखते ही देखते इन खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज के साथ देश की जनता भी अपने वीडियोज और पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। देखें कुछ खास वीडियोस

Comment