इंटरनेट सनसनी है सूडान की मॉडल 'क्वीन ऑफ डार्क' - देखें तस्वीरें

अगर हम खूबसूरती का बात करें तो लोग मानते है कि जो जितना गोरा है वही सबसे सूंदर है।

6 years ago
इंटरनेट सनसनी है सूडान की मॉडल 'क्वीन ऑफ डार्क' - देखें तस्वीरें

अगर हम खूबसूरती का बात करें तो लोग मानते है कि जो जितना गोरा है वही सबसे सूंदर है। हमारे समाज में खूबसूरती केवल सुन्दर और गोरा शरीर माना जाता है। लेकिन समाज की इस धारणा पर एक सुंदरी ने करारा प्रहार किया है। इस ब्लैक ब्यूटी ने दुनिया को अपने बताया कि हर व्यक्ति को भगवान ने बनाया है। 

दरअसल, साऊथ सुडान की एक मॉडल न्याकिम गैटवेच ने सुंदरता को एक नई पहचान और परिभाषा दी है। किम गैटवेच का मानना है कि काला होना कोई अभिशाप नहीं है। डार्क स्किन होने के बाबजूद भी उन्होंने आज इंटरनेट पर सनसनी फैला रखी है। आज उनके लाखों-करोड़ो फैंस है।   

फैंस ने दिया नाम 'क्वीन ऑफ डार्क'

आज न्याकिम के पास फैंस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखकर, उनके चाहने वालो ने उन्हें एक उपनाम भी दिया है ‘क्वीन ऑफ डार्क’, जिसे पाकर वो बेहद खुश है। इसके लिए न्याकिम ने लोगों को शुक्रिया भी कहा है। गैटवेच अपनी डार्क स्किन को खुशी के साथ अपनाती है और अगर कोई भी व्यक्ति उनके रंग को लेकर नकारात्मक बात करता है, तो वो उसे हाजिर जवाब देकर चुप करा देती है।   

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि दुनिया में हर इंसान खूबसूरत है, हमारा जो भी स्किन कलर है उसे भगवान ने दिया है, तो हम उसके लिए बुरा क्यों मानें।

रंग को मानती है भगवान की देन

न्याकिम को है अपने रंग से प्यार है। वो मानती है कि उनका ये रंग भगवान की देन है। इसलिए वो अपने रंग को बहुत पसंद करती है।  

उनके लिए उनका डार्क रंग बहुत भाग्यशाली है, क्योंकि उनको इससे पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है। वो मानती है कि आज इस रंग की बदौलत ही इस मुकाम पर खड़ी है। 

न्याकिम बताती है कि उन्हें पहले कई बार ऐसा लगता था कि वो अपने स्किन कलर को ब्लीच करा लें, क्योंकि लोग उन्हें देखकर हँसते थे, उनका मजाक उड़ाते थे और उन्हें अट्रेक्टिव नहीं मानते थे। कुछ लोग तो उन्हें बदसूरत भी कहते थे। लेकिन न्याकिम अपने डॉर्क कलर को पोसिटिव लेती है और कहती है कि डॉर्क कलर होने की वजह से उनकी स्किन सूरज की किरणों को ओब्ज़र्ब कर लेती है।

न्याकिम ने बताया कि भगवन ने जो रूप बनाया है। उनका आदर करना चाहिए। कभी खुद को किसी से कम नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब वो मॉडलिंग के लिए यूएस आयी थी तो उनके रंग के कारण उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

इंटरनेट पर मचाया धमाल

इंटरनेट पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों को लोग बहुत पसंद कर रहे है। अगर आप उनके पोस्ट की कमैंट्स देखेंगे तो चक्कर खाकर गिर जायेंगे। क्योंकि उनकी हर फोटो पर लोगों ने खूब कमेंट भी किये है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी न्याकिम  काफी सक्रीय है। वहां पर वह अपनी सकारात्मक सोच को लोगों तक पहुँचाती है। अपने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के साथ साझा करते हुए लिखा, ‘अब आप ये नहीं कह सकते कि मैं मैजिकल नहीं हूं।’अगर उनकी फैन फॉलोविंग की बात की जाये तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 100K फॉलोवर्स है।

Comment

Popular Posts