क्या हुआ जब दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट एक साथ घुस गए थे पुरुष शौचालय में?

रियलिटी शो कॉफी विद करण' के सीजन 6 का प्रसारण शुरू हो चूका है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्री “दीपिका पादुकोण” और “आलिया भट्ट” ने हिस्सा लिया। यहाँ इन दोनों ने अपने जीवन की कई हैरान कर देने वाली बातो का खुलासा किया। इन दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ में काम नहीं किया पर ये दोनों ही आपस में बहुत अच्छे दोस्त है। अपने पुराने किस्सों को याद करते हुए आलिया ने बताया की दोनों कैसे एक बार पुरुष शौचालय में चले गए थे।

दोनों ने शो के होस्ट करण जौहर के साथ दो साल पुराने एक किस्से के बारे में बताया कि बर्लिन में हो रहे IIFA Award के खत्म होने के बाद आलिया और दीपिका ने अपने अन्य सभी दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने जाने का प्लान बनाया। इस बीच इन दोनों को वाशरूम जाना था। पर जब वे दोनों महिला शौचालय के पास पहुंची तो वहाँ महिलाओ की बहुत ही लम्बी कतार थी। यह देख वो सीधे पुरुष शौचालय की और चल पड़े, वहाँ कुछ पुरुषों को हटाकर वे दोनों सीधे अंदर चली गयीं। इसे सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी चौक गए। दोनों ने यह भी बताया की ऐसा वो कई बार कर चुके है।

इस किस्से के अलावा दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने कई किस्सों को साझा किया। साथ ही दोनों ने अपनी लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किये। बता दें की आगामी 14 और 15 नवम्बर को दीपिका और रणवीर दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है।

Related Article

उत्तर प्रदेश में रहना है तो योगी-योगी कहना है...

क्यों स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के लिए इतना खास है

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल - 5 ...

दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर खिलाडी एबी डिविलियर्...

नयी तकनीक से पौधे कीड़ों की यौन आकांक्षा जगा क...

क्या सच में आजम खान ने कहा "मुस्लिम समुदाय म...