बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट भारत में मुफ्त में शुरू हुआ - पीएम मोदी

आज पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी गई। इसकी आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस मौके पर हिंदी में नमस्कार के साथ भाषण का आरम्भ किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों देशों की मित्रता का ऐतिहासिक दिन है। मुझे 10 साल पहले भारत की संसद में बोलने का अवसर मिला था। जापान के हित में है ताकतवर भारत और भारत के हित में है, जापान।       

जापान द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् मलबे के ढेर में परिवर्तित हो गया था। परन्तु फिर भी जापान ने हार मानी और अपनी मेहनत से विकसित देशों में अपना स्थान बना लिया। जापान ने ऐसी बुलेट ट्रेन निर्मित की है जो अद्भुत है।

दूरदर्शी नेता है पीएम मोदी

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले "न्यू इंडिया" का सपना देखा और जापान को एक साथी के रूप में चुनाव किया। 100 से भी ज्यादा इंजीनियर जापान से भारत में कार्य कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी दूरदर्शी नेता हैंI यदि भारत और जापान मिलकर कार्य करें तो कुछ भी ऐसा नहीं जो संभव नहीं हो। बुलेट ट्रेन जापान में जब से आरम्भ हुई है तब से एक भी हादसा नहीं हुआ। एक भी हादसा शिनकानसेन रेलवे से भी नहीं हुआ।

भारत को जापान सुरक्षित रेल की गारंटी देना चाहता है। मेक इन इंडिया (3.1-7) हेतु जापान प्रतिबद्ध है। साथ ही स्वतंत्रता के मूल्यों और लोकतंत्र का जापान और भारत सम्मान करते है। उन्होंने कहा कि यदि जापान का 'ज' और इंडिया का 'य' मिल जाए तो जय शब्द का निर्माण होता है। मेरी महत्वाकांक्षा है कि यदि अगली बार आऊं तो बुलेट ट्रेन में बैठूं। भाषण की समाप्ति में उन्होंने कहा कि जय जापान-जय भारत I 

भारत में बुलेट ट्रेन द्वारा आएगी रफ्तार - पीएम मोदी

Related Article

योगी आदित्यनाथ का पहला टीवी इंटरव्यू - बोले ह...

वीआईपी कल्चर को मोदी का बाय-बाय - अधिकारियों ...

मिलिंद सोमन अपने से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अं...

राष्ट्रपति की बेटी ने शेयर की स्तनपान कराते ह...

श्री वेंकैया नायडू ने ली उपराष्ट्रपति पद की श...

J&K में सेना के कोचिंग सेंटर 'सुपर 40' से 9 छ...