क्या!! बिग-बी को फिल्म ज्वाइन करने के लिए एक कांटेस्ट में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था ?

बॉलीवुड बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन ने हमे कई कारण दिए है उन्हें प्यार करने के।

7 years ago
क्या!! बिग-बी को फिल्म ज्वाइन करने के लिए एक कांटेस्ट में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था ?

बॉलीवुड बिग-बी  यानि अमिताभ बच्चन ने हमे कई कारण दिए है उन्हें प्यार करने के। उन्हें 1970 में फिल्म दीवार और जंजीर से पॉपुलैरिटी मिली, और अब वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक लीजेंड बन गए है। 

आज उन्हें बॉलीवुड में ”शहनशाह”, “बिग-बी” और “स्टार ऑफ़ द मिलेनियम” बुलाया जाता है। वह बॉलीवुड में करीब 47 साल से राज कर रहे है, और अभी भी वह अतुलनीय है। लेकिन क्या आपको पता है कि मिस्टर बच्चन को एक फिल्म कांटेस्ट में रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्होंने अभी हाल ही में अपनी पुरानी, करियर के दिनों की एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है की यह फोटो उन्होंने फिल्म कांटेस्ट में भेजी थी और रिजेक्ट हो गयी।

जी हां आप सही पढ़ रहे है, अमिताभ बच्चन अपने लुक्स के कारण रिजेक्ट हो गए थे, और देखें कैसे आज वो अपनी कड़ी मेहनत से इस लेवल तक पहुँच गए है। यह एक बहुत बड़ा लेसन है उन लोगों के लिए जो डिप्रेस्ड हो जाते है और सोच लेते है की यही अंत है। हर इंसान अपने जीवन में रिजेक्शन को फेस करता है, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत है जो आपको सफलता दिलाती है।


और अब वह, बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करते है:



Comment

Popular Posts