v
हिंदी फिल्मों की 'देसी गर्ल' कहलाने वाली
हिंदी फिल्मों की 'देसी गर्ल' कहलाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की भी स्टार बन चुकी हैं। जल्द हीं प्रियंका चोपड़ा फेमस हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वांटिको का तीसरा सीजन आने वाला है। प्रियंका अभी इसकी प्रचार में जुटी हुई हैं और हाल हीं में उन्होंने नए सीजन का पोस्टर भी जारी किया है । आजकल प्रियंका आयरलैंड के लोकेशन पर क्वांटिको की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है की इस शो को इसी साल 26 अप्रैल से ऑन एयर कर दिया जायेगा। इस नए सीजन में कुल 13 एपिसोड होंगे।
प्रियंका ने हाल हीं में एक फोटोशूट करवाया है जिसमे वो पहले से कहीं ज्यादा हॉट और सिजलिंग नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है की ये फोटोशूट प्रियंका का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट है। इनके फोटोज में प्रियंका चोपड़ा इनरवियर्स में कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं।
अपने बॉलीवुड करियर के आरम्भिक दिनों में प्रियंका अपनी बोल्डनेस के लिए बहुत ज्यादा मशहूर हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में अलग अलग तरह की बहुत सारी फ़िल्में की और अच्छे किरदार निभाए। बाद में प्रियंका ने कुछ गंभीर चरित्र निभाए और उनकी इमेज गंभीर अभिनेत्री की बन गई पर अब फिर से वो बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।
इस बीच बॉलीवुड में बहुत सारी नई अभिनेत्रियाँ आ गई है जिनकी बोल्ड लुक्स ने इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन बढ़ा दिया है। ऐसे में प्रियंका भी अब फिर से उन हीरोइनों की कतार में कड़ी होने के लिए अपनी बोल्डनेस का सहारा ले रही हैं। इन नई तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका एक बार फिर से अपनी पुरानी बोल्ड अवतार में लौटना चाह रही हैं।
प्रियंका की ये तस्वीरें आजकल की युवा अभिनेत्रियों से किसी मामले में कमतर नहीं हैं। प्रियंका आज भी अपने से छोटी उम्र की हीरोइनों को टक्कर देने का ज़ज़्बा रखती हैं। अभिनेत्री के तौर पर तो उन्होंने साबित कर हीं दिया है पर इस बार वो अपने आप को नई अभिनेत्रियों को लुक्स के मामले में भी पछाड़ देना चाहती हैं।
फिलहाल प्रियंका हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड में भी काम करना चाहती हैं इसलिए अतुल अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं ऐसी संभावनाएं हैं। सलमान अभी बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले स्टार्स में एक हैं। ऐसे में उनके साथ फिल्म करना प्रियंका को बॉलीवुड में फिर एक बार अच्छा स्टार्ट दिला सकता है।
बता दें कि प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार 2016 में परदे पर देखा गया था। इस गंभीर फिल्म में प्रियंका ने एक तेज़तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर का चरित्र निभाया था। ये फिल्म अजय देवगन की फेमस फिल्म ‘गंगाजल’ की सीक्वेल थी।
वहीं प्रियंका अपनी अगली आने वाली फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ दस साल बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगी। इससे पहले सलमान और प्रियंका ‘मुझसे शादी करोगी’ ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में एक साथ नजर आ चुके हैं।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold