v
इंटरनेट की दुनिया में गेम का चलन बहुत ही ज्यादा ह
इंटरनेट की दुनिया में गेम का चलन बहुत ही ज्यादा है। पहले तो लोग गेम से अपना टाइम पास करते थे| लेकिन अब तो कुछ गेम्स लोगो की मौत के कारण बन रहे है|
आज हम आपको ऐसे ही ब्लू व्हेल गेम के बारे में बताने जा रहे है। जिसने इस गेम को बनाया उसकी वजह से कई लोगों की मौत हुई है। इस गेम के पीछे की मास्टरमाइंड एक लड़की है|
इस लड़की को रशियन पुलिस ने बुधवार के दिन अरेस्ट कर लिया है। इस लड़की के ऊपर आरोप है कि इस खतरनाक गेम ब्लू व्हेल के पीछे इसका हाथ है। इस गेम में यह लड़की अपने प्लेयर या शिकारी को धमकी दिया करती थी।
यदि कोई भी प्लेयर इस गेम के टास्क को पूरा नहीं कर पाता है। तो यह लड़की कहती है। कि उसको और उसके पूरे परिवार का खून कर देगी। यह गेम उन्ही लोगों को अपना शिकार बनाता है। जो लोग टेंशन में आत्महत्या करने की सोच लेते है|
जिस समय इस लड़की को रुसी पुलिस ने गिरफ्तार किया उस समय का फुटेज उन्होंने जारी किया है। इस लड़की के घर पर पुलिस वालो ने रेट कर इसको गिरफ्तार किया। यह लड़की मनौविज्ञान की स्टूडेंट है। इस लड़की को पुलिस ने अदालत पर पेश किया और इस लड़की द्वारा अपना गुनाह कबूल करने पर जज ने तीन साल की सजा सुनाई गयी है|
ब्लू व्हेल गेम में साइन इन करने के बाद इस गेम का जो भी टास्क होता है। उस टास्क को 50 दिन के अंदर प्लेयर को कम्पलीट करना होता है। इस गेम में खुद को नुकसान पहुँचाना होता है।
फिर अगले स्टेज में डरावनी फिल्म अकेले में देखना और इस गेम के व्हेल का ड्राइंग अपने हाथ पर गोदना जैसे चैलेंज होते है। ब्लू व्हेल गेम का सबसे लास्ट टास्क जो 50 वे दिन में दिया है, इस टास्क में अपने आपको जान से मारने की चुनौती दी जाती है।
ब्लू व्हेल गेम (3.1-1) को रूस के फिलिप बुडेकिन नाम के व्यक्ति ने साल 2013 में बनाया था। इस गेम में आपको ग्रुप के एडमिन के द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करना होता है। इन टास्क को 50 दिन के अंदर कम्पलीट करना होता है। जो भी प्लेयर इस गेम को खेलता है। वह व्यक्ति इस गेम के एडमिन के द्वारा कहने पर अपने हाथ में कट लगता है। हाथ में कट लगाने पर जो इमेज उभरती है। वह व्हेल मछली की तरह दिखाई देती है|
इस गेम को खेलने वाले प्लेयर को हर दिन एक कोड नंबर दिया जाता है। उस कोड के जरिए प्लेयर इस गेम को खेलता है। इस गेम का एडमिन जो भी प्लेयर इस गेम को खेल रहा है उस प्लेयर से स्काइप से बात करता है।
जो भी प्लेयर इस गेम को खेलता है। उसको अपने हाथ में F57 ब्लेड से लिखकर फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करने के लिए कहा जाता है। इस गेम का विनर उसी प्लेयर को डिक्लेअर किया जाता है। जो प्लेयर यह गेम खेलता है। उसको अंतिम दिन अपनी जान देना होती है।
इस गेम की वजह से भारत देश में भी कई घटना घटी है। कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में यहाँ के 10 वी क्लास के एक स्टूडेंट ने खुदखुशी कर ली थी। इस हादसे से पहले भी इसी माह में मुंबई में भी यह घटना घटी है।
यहाँ पर 14 साल के लड़के ने 5वी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। और इसके बाद इस गेम की वजह से मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी यह घटना घटते घटते रुक गई। यह घटना 13 साल के स्टूडेंट की है। जो अपने स्कूल के तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। मगर उस लड़के के दोस्तों ने अपने दोस्त को इस गेम की चुनौती को पूरा करने से सही समय में रोक दिया था।
इस गेम के जाल में बच्चें फस रहे है। इस गेम को सोशल मीडिया पर खोजा जा रहा है। मगर यह गेम असल जिंदगी में नहीं है। और ना ही इस गेम का एप्लीकेशन है। यह गैंगेस्टर लोगों का ट्रैप है जिसके चलते दुनिया भर से 130 लोगों की जान जा चुकी है।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold