मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे स्थान जहां होता है भूतों की मौजूदगी का अहसास

समय के साथ-साथ बहुत कुछ परिवर्तन आता है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे होते है।

6 years ago
मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे स्थान जहां होता है भूतों की मौजूदगी का अहसास

समय के साथ-साथ बहुत कुछ परिवर्तन आता है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे होते है। जो जितने पुराने होते जाते है, उनका खौफ और भी बढ़ता जाता है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बताने जा रहे है। जो अपनी असामान्य गतिविधियों और भूतिया कहानी के लिए प्रसिद्द है। आइये जानते है Haunted Places in MP.   

Dow Industrial Complex, Bhopal

सालों पहले भोपाल में हुए गैस कांड के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ऐसा कहा जाता है कि इस कांड में हुई लोगों की दर्दनाक मौत के बाद से इस स्थान पर कुछ अजीब सा अहसास महसूस होता है। ऐसा लगता है जैसे कोई आपके आसपास है। इनके अलावा कई सारी पैरानॉर्मल एक्टिविटी भी देखी गई है। कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं के बाद अशांत आत्मा भटकती रहती है। शायद इसी कारण यहाँ पर उस अहसास की अनुभति होती है।

Empty Building, Indore

Source = Blogspot

इंदौर के एमजी रोड पर स्थित एक बिल्डिंग को भूतिया माना जाता है। कहा जाता कि इस बिल्डिंग से कूदकर एक औरत ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से इस बिल्डिंग में कई ऐसी घटनाएं हुई, जिसके बाद यहाँ रहने वाले लोगों को जीना मुश्किल हो गया और एक-एक करके पूरी मल्टी खाली हो गई। आज भी यह बिल्डिंग शहर के सबसे बिजी इलाके में होने के बावजूद खली पड़ी हुई है।

Sukh Niwas Palace, Indore

Source = Blogspot

यह पैलेस राजा मल्हार राव होल्कर द्वारा बनवाया गया था। उस समय में यह सबसे विलासिता वाला टूरिस्ट प्लेस माना जाता था। टूरिस्ट्स और यहाँ के स्थानीय लोगों ने इस पैलेस में कई असाधारण गतिविधियां महसूस की है। उसके बाद से यह पैलेस भूतिया जगहों में गिना जाने लगा।

A.B road Bridge, Indore

Source = Blogspot

इंदौर में यह जगह गमले वाली पुलिया के नाम से जानी जाती है, जो एबी रोड के पास IPS स्कूल के नजदीक है। कहा जाता है कि यहाँ पर एक महिला सफेट साड़ी में अचानक गाड़ी चालक के सामने आकर खड़ी हो जाती है। जिससे लोगों का बैलेंस बिगड़ जाता है और दुर्घटना हो जाती है। इस कारण यहाँ पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट हुए है।

Shivpuri Fort, Bhopal

यह 2100 साल पुराना ऐतिहासिक किला है। जिसे वीर खंडेराव ने बनवाया है। यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि सूरज डूबने के बाद इस जगह जाने की हिम्मत कोई नहीं करता है, क्योंकि रात को यहाँ घुँगुरुओ की आवाजें आती है जो बहुत दूर तक सुनाई देती है। ऐसा भी कहा जाता है कि रात को यहाँ ऊपर भूतों की महफ़िल लगती है और जो इसे देख लेता है वो जीवित वापस नहीं बचता है।  

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वीर खंडेराव ने इसे बनवाया था और उन्हें महफिले काफी पसंद थी। इस वजह से यहाँ आज भी आत्माएं रात होते ही नृत्य करती है।

Church, Guna

Source = Blogspot

यहाँ के स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि यहाँ पर बच्चे की रोने की आवाजे सुनाई देती है और कई असाधारण गतिविधियां भी देखी गयी है। यह चर्च कुछ कारण से जल गया था,  तभी से यहाँ पर लोगों का आना बंद हो गया।

Indira Gandhi Hospital, Bhopal

इस अस्पताल के बहुत सारे लोगों का मानना है कि यहाँ के पांचवे फ्लोर पर कई असाधारण गतिविधियां हुई है। लोगों ने इसे महसूस किया है कि इस पांचवे फ्लोर पर कर्मचारी तो क्या डॉक्टर भी जाने से कतराते है। हालांकि, इस फ्लोर पर सारी चीजे नयी बनायीं गयी है, परन्तु इसके बावजूद इस फ्लोर पर ताला लगा दिया गया है। वहां ऐसा क्या हुआ था ये कोई भी नहीं जनता।

Bhoot Bungalow, Bhopal

Source = Blogspot

यह प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित है, जिसे हर व्यक्ति "भूत बंगला" के नाम से जनता है। लोगों ने यहाँ पर कई असाधारण गतिविधियां महसूस की है। पिछले कई सालों से यह बंद पड़ा है, ऐसा कहा जाता है कि इस बंगले की ओनर की किसी वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद से लोगों को यहाँ कुछ अजीब सी आहट सुनाई देने लगी थी।

Peepal tree, Jabalpur

यह जगह बीटी तिराहा रोड पर स्थित है। यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पीपल के पैड पर कई आत्मायों का वास है। इसी कारण रात को लोग यहाँ से गुजरने से बहुत कतराते है।

Comment

Popular Posts