ये है भारत के सबसे धनी मंदिर - ट्रिलियन डॉलर तक है खजानों की कीमत

भारत एक ऐसा देश है जहां हर व्यक्ति भगवान में अपनी आस्था रखता है और हर साल किसी न किसी तीर्थ यात्रा पर जरूर जाता है।

6 years ago
ये है भारत के सबसे धनी मंदिर - ट्रिलियन डॉलर तक है खजानों की कीमत

भारत एक ऐसा देश है जहां हर व्यक्ति भगवान में अपनी आस्था रखता है और हर साल किसी न किसी तीर्थ यात्रा पर जरूर जाता है। आज हम आपको भारत में मौजूद सबसे धनी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है। आइये जानते है Richest Temple in India.

पद्मनाभस्वामी, केरल

Source = Mybustickets

यह मंदिर न केवल भारत में बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह केरल के थिरुवनंथपुरम में स्थित है। 2011 में जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मंदिर का मैनेजमेंट अपने हाथों में लिया था। तब इसके गुप्त चेम्बर्स को खुलवाया गया था और जब मंदिर के अंदर स्थित वॉल्ट्स को खोला गया तो उसमें भारी मात्रा में सोना, चांदी और हीरे मिले। तब पता चला कि यह भारत का सबसे आमिर मंदिर है। अनुमान लगाया कि इस मंदिर के सारे खजानों की कीमत करीब-करीब 1 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है।

तिरुपति वेन्कटेशवर मंदिर आंध्र प्रदेश

Source = Thehansindia

अगर सामान्य दिनों की बात की जाए तो, इस मंदिर में प्रतिदिन लाखों लोग दर्शन के लिए आते है। वही त्योहारों के मौके पर भक्तों की संख्या दो-गुनी हो जाती है। अगर इस मंदिर की सालाना कमाई की बात की जाये तो, यहाँ पर हर साल भक्तो द्वारा मुंडन किये गए बालो की नीलामी से करीब 39 करोड़ रुपये खजाने में एकत्रित हो जाते है। इसके अलावा इस मंदिर में 52 टन सोने के आभुषण भी मौजूद हैं। जिनकी कीमत 37,000 करोड़ रुपये के आसपास है। इस मंदिर में प्रतिदिन 150,000 लड्डू रोज बनाए जाते हैं। जिससे मंदिर सालाना करीब 1करोड़ 10 लाख के आसपास का राजस्व अर्जित करती है। 

सिद्धिविनायक मुंबई

Source = India

इस मंदिर में करीब 25 हजार से 2 लाख भक्त प्रतिदिन दर्शन के लिए आते हैं। यहाँ गणेश जी पर 3.7 किलो वजन सोने का गुंबद कोलकत्ता के एक व्यापारी ने चढ़ाया था। ऐसा कई बार होता है, जब यहाँ भक्त लाखों-करोड़ो के आभूषण भगवन गजानन को समर्पित करते है। इस मंदिर की वार्षिक आय 100 करोड़ से अधिक भी अधिक है। साथ ही मंदिर के नाम से 125 करोड़ की फिक्सड डिपॉजिट भी है। यही कारण है कि यह मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरो में गिना जाता है।

वैष्णो देवी, जम्मू और कश्मीर

Source = Vaishnodevimata

माँ वैष्णो देवी का यह मंदिर जम्मू जिले के कटरा के निकट स्थित है। तिरुपति मंदिर के बाद सबसे ज्यादा भक्त वैष्णो देवी की ही यात्रा करते है। जिस कारण यह भारत का दूसरा बड़ा धार्मिक स्थल है। पिछले कुछ वर्षो में यहाँ आने वाले लोगो की संख्या भी बहुत बड़ी है, जिससे इसके राजस्व में वृद्धि हुई है। इस मंदिर की वार्षिक आय  लगभग 500 करोड़ रुपये की है।

शिरडी के सांई बाबा

Source = Shirdisaistories

ऐसा मन जाता है कि सांई बाबा 18वी सदी तक जीवित थे। लोगों की उनके प्रति आस्था को आप प्रतिदिन वहां लगने वाली हजारों लोगों की भीड़ से माप सकते है। बताया जाता है कि साई बाबा की प्रतिमा 94 किलो सोने के सिहासन पर विराजमान है। जिन्हें उनके दो भक्तों ने उन्हें समर्पित किया था। जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ बताई जाती है।

मीनाक्षी अम्मन मंदिर, तमिलनाडु

Source = Blogspot

यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरै में स्थित है। इस मंदिर में लगभग 10 लाख लोग केवल 10 दिन के लिए मीनाक्षी तिरुकल्यानम त्यौहार मानाने के लिए आते है। जो अप्रैल और मई के मध्य में मनाया जाता है। जिससे हर साल इस मंदिर की आमदनी लगभग छह करोड़ रुपये तक बड़ जाती है। मीनाक्षी मंदिर में दो स्वर्ण मूर्तिकला वाले विमान और करीब 33,000 अन्य मूर्तियां भी शामिल है।

स्वर्ण मंदिर, पंजाब

Source = Dawn

यह मंदिर अमृतसर में स्थित  है। यहाँ हर रोज दर्शन के लिए 100,000 से भी ज्यादा लोग आते है। श्री हरमंदिर साहिब का यह मंदिर पूरा सोने से बना हुआ है, जो रात में लाइट के उजाले में अपनी  एक अलग ही चमक बिखेरता है। 'आदि ग्रंथ' (गुरु ग्रंथ साहिब) में एक चांदी की छतरी भी है। जो कई कीमती पत्थरों से सु-सज्जित है। इसे चांदी के खम्बे के द्वारा सपोर्ट दिया गया है। इन सबके बाद भी मंदिर की कुल सम्पति के बारे में आज तक कोई जानकारी सार्वजानिक नहीं की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भारत का यह स्वर्ण मंदिर सबसे धनी मंदिरों में से एक है।

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

Source = Akshartours

गुजरात में स्थित इस मंदिर की सम्पति भी गोपनीय है, लेकिन माना जाता है कि यह भी भारत के सबसे अमीर मंदिरो में से एक है।इसका मंदिर का अपना एक पुराना इतिहास है। सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में की जाती है। 'सोमनाथ' का नाम 'चंद्रमा देवता का रक्षक' माने जाने के बाद रखा गया। माना जाता है कि भगवन शिव के सम्मान में इसका निर्माण स्वयं चंद्र देव ने सोने से करवाया था। सूरत और मुंबई के दो व्यापारियों ने सन 2012 में मंदिर को लगभग 11 करोड़ के 36 किलो सोने का दान दिया था।

काशी विश्वनाथ, उत्तर प्रदेश

Source = Dnaindia

यह मंदिर वाराणसी में स्थित है। जो कि भगवान शिव के सबसे पुराने निवास स्थानों में से एक है। इस मंदिर के खम्भे और गुबंद शुद्ध सोने के बने हुए है। हालाँकि इस मंदिर की सम्पति कभी सार्वजनिक नहीं हुयी है। फिर भी 2005 में मंदिर प्रबंधन ने एक पूर्व पुजारी पर 99 किलो सोने और मंदिर की अन्य सम्पत्तियों को छिपाने का आरोप लगाया गया था। इसी के आधार पर इस मंदिर को भारत के शीर्ष धनी मंदिरों की सूची में शामिल किया जाता है।

जगन्नाथ मंदिर, पुरी

Source = Jagannath

भगवान जगन्नाथ पुरी (6.4-5) को दरिद्र नारायण के नाम से भी जाना जाता है। यह हिन्दुओं के चारों धाम मंदिरो में से एक है। इसकी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है और इसकी वार्षिक आय करीब 50 करोड़ रुपये है। इस मंदिर में 7 कक्ष है। जिसके केवल 2 द्वार ही मंदिर प्रबंधन ने खोले हुए है। 12 वी शताब्दी में खजाने के कारण 18 बार इस मंदिर पर हमला भी किया गया है।

Comment

Popular Posts