v छात्रा के साथ शिक्षक करता था फिजिकल हैरेसमेंट, परेशान छात्रा ने की आत्महत्या | Stillunfold

छात्रा के साथ शिक्षक करता था फिजिकल हैरेसमेंट, परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

दिल्ली से सटे नोएडा शहर में इस मंगलवार को नौवीं क

6 years ago
छात्रा के साथ शिक्षक करता था फिजिकल हैरेसमेंट, परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

दिल्ली से सटे नोएडा शहर में इस मंगलवार को नौवीं कक्षा में पढ़ रही 15 साल की एक स्कूली छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। इस आत्महत्या की खबर मिलते हीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ हीं पुलिस ने बताया की इस मामले की शुरूआती जांच भी आरम्भ कर दी गई है।

बताया जा रहा है की आत्महत्या करने वाली लड़की नोएडा शहर के सेक्टर 52 में रहती थी। लड़की का स्कूल राजधानी दिल्ली के मयूर विहार का एक फेमस निजी स्कूल है। लड़की के परिवार ने स्कूल के दो शिक्षकों पर लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है की स्कूल के दो शिक्षक लड़की को लगातार फेल कर देने की धमकी दे कर छेड़छाड़ करने की कोशिश करते थे । इन्ही धमकियों के कारण लड़की पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी।

बहरहाल पुलिस ने शुरूआती कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों के विरुद्ध पॉक्सो क़ानून की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। पर दोनों आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

ख़बरों के मुताबिक़ पिछले 16 मार्च की तारीख को इस स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। इस परिणाम में नोएडा के मयूर विहार में रहने वाली लड़की के साथ छेड़खानी और फिजिकल हैरेसमेंट करने वाले दोनों शिक्षकों ने लड़की को दो विषयों में असफल कर दिया। छेड़खानी के कारण पहले से परेशान लड़की इस असफलता को झेल नहीं पाई  और अपने घर पर आत्महत्या कर लिया।

लड़की के पिता ने बताया की उनकी बेटी अपने कमरे में लगे पंखे से झूलती हुई मिली। इस घटना के तुरंत बाद लड़की के पिता ने लड़की को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया पर तब तक देर हो चुकी थी। बाद में अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी बेटी को मरा हुआ घोषित कर दिया।

Comment