v आधे झुके हुए राष्ट्र ध्वज और पुरे राजकीय सम्मान के साथ होगा केंद्रीय मंत्री का अंतिम संस्कार | Stillunfold

आधे झुके हुए राष्ट्र ध्वज और पुरे राजकीय सम्मान के साथ होगा केंद्रीय मंत्री का अंतिम संस्कार

आज सुबह सुबह ये खबर आई की केंद्रीय संसदीय कार्य म

5 years ago
आधे झुके हुए राष्ट्र ध्वज और पुरे राजकीय सम्मान के साथ होगा केंद्रीय मंत्री का अंतिम संस्कार

आज सुबह सुबह ये खबर आई की केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार जी का निधन हो गया।  वे कैंसर की घातक बीमारी से पीड़ित थे। अनंत कुमार जी का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। बचपन से ही ये राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ से प्रभावित हुए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने के साथ अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। वर्तमान में वे संसदीय कार्य मंत्री के पद पर थे। अनंत कुमार 1996 से 2014 तक बेंगलूर दक्षिण से सांसद रह चुके है। इनके परिवार में पत्नी तेजस्वनी के साथ दो बेटियाँ ऐश्वर्या और विजेता है। 

मोदी सरकार में अनंत कुमार के पास दो मंत्रालय थे। वे रसायन और उर्वरक मंत्री के साथ संसदीय मामलो के कार्यभार भी संभालते थे। 

अनंत कुमार पिछले कई समय से फेफड़ो के कैंसर से पीड़ित थे। इसके इलाज के लिए वो अक्टूबर में न्यूयॉर्क भी गए थे। वापस तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें बेंगलूर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहाँ पर सोमवार सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया है। 

उनके निधन के कारण केंद्रीय मंत्रालय ने आज भारत के ध्वज को आधा झुका हुआ रखने का आदेश दिया है। साथ ही कर्नाटक सरकार ने राज्य में एक दिन का अवकाश और तीन दिन राजकीय शोक भी घोषित किया है। बताया जा रहा है की इनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाने का भी आदेश दिया है। 

अनंत कुमार के निधन का समाचार मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हेंडल के माध्यम से शोक व्यक्त किया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Comment