v महाराष्ट्र में हुआ चूहा घोटाला, भाजपा नेता खडसे ने मुख्यमंत्री से पूछे सवाल | Stillunfold

महाराष्ट्र में हुआ चूहा घोटाला, भाजपा नेता खडसे ने मुख्यमंत्री से पूछे सवाल

भारत में आजादी के बाद से हीं घोटालों का एक बड़ा इति...

6 years ago
महाराष्ट्र में हुआ चूहा घोटाला, भाजपा नेता खडसे ने मुख्यमंत्री से पूछे सवाल

भारत में आजादी के बाद से हीं घोटालों का एक बड़ा इतिहास रहा है। घोटालों में नाम आने पर बहुत सारे नेताओं की कुर्सियां चली गई। कई बार घोटालों के कारण सरकार तक गिर चुकी है। बोफोर्स से ले कर चारा घोटाला तक लोग सोच भी नहीं पाते की इस तरह के भी घोटाले हो सकते हैं। फिलहाल एक नए घोटाले की सुगबुगाहट महाराष्ट्र में होने की खबर आ रहे है।

‘चूहा घोटाला’ जी हाँ आपने सही पढ़ा महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर एकनाथ खडसे ने इस 'चूहा घोटाला' का खुलासा किया है। खडसे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस पर आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे मंत्रालय के मेंटेनेंस की पूरी जवाबदेही प्रशासन के हाथ में होती है और प्रशासन के प्रमुख मुख्यमंत्री जी हैं। सीनियर भाजपा नेता ने असेंबली में बताया कि हमारे मंत्रालय में पिछले हफ्ते 3 लाख की संख्या से भी अधिक चूहे मारे जाने की खबर हैं, और चूहे मारे जाने की इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हुआ है। खडसे ने बताया कि मंत्रालय में रहे चूहों को खत्म करने के लिए लाई गई चूहा मारने वाली दवा को खा कर ही एक किसान ने सुसाइड कर लिया था जिसका नाम था धर्मा पाटील। खडसे ने आगे इस पूरे मुद्दे की हाई लेवल जांच भी कराने की पुरजोर मांग की है।

Source = News18

भाजपा नेता खडसे के इस खुलासे के बाद असेंबली में हकमा मच गया। पूर्व मंत्री ने आगे बताया की जहाँ दो साल के समयकाल में बीएमसी छह लाख की संख्या में चूहे खत्म करती है वहीं मंत्रालय ने सिर्फ एक हफ्ते में तीन लाख से भी अधिक चूहों को मार कर खत्म कैसे कर दिया! खडसे ने इन सब बिंदुओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए पूछा की ऐसा कारनामा कैसे हुआ इसका पता लगाना ज़रुरी है।

Comment