v
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के एक शहर शिवमोगा मे...
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के एक शहर शिवमोगा में हिन्दू दोस्तों के संग बाइक पर घूमने की वजह से एक मुस्लिम लड़की को परेशान किये जाने की खबर आ रही है। पीड़ित लड़की ने बताया की कुछ लोगों साथ सिर्फ इसलिए बदसलूकी की क्योंकि वो अपने दो हिन्दू दोस्तों के साथ एक स्कूटी पर कहीं जा रही थीं। लड़की ने बताया की उनलोगों ने ना सिर्फ उन्हें धमकाया बल्कि उनके साथ हाथापाई भी की। इस दौरान लड़की से उसके फोन और पैसे भी छीन लिए।
बताया जा रहा है की ये घटना 22 मार्च की है। पीड़ित लड़की ने इस मामले पर पुलिस थाने में केस भी दर्ज करवाया है पर इतवार की शाम तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
पीड़ित लड़की ने घटना का विवरण देते हुए बताया की की पिछले गुरूवार को जब वो बुर्के में अपनी स्कूटी पर सवार हो कर कॉलेज जा रही थी तब उन्हें रास्ते में उनके दो दोस्त बस का इंतजार करते हुए मिल गए। दोस्तों में एक लड़की और एक लड़का था। पीड़ित लड़की ने अपने दोनों दोस्तों को अपनी स्कूटी पर कॉलेज जाने के लिए लिफ्ट दे दी। इस दौरान लड़के ने ड्राइविंग सीट सम्हाली और पीछे दोनों लड़कियां बैठ गयीं।
जब ये तीनों सवाईपल्ये (Sawaipalya) पहुंचे तब उन्हें 6 लोगों ने रोक लिया और मुस्लिम लड़की के साथ यह कहते हुए बदसलूकी करने लगे की वो हिन्दू दोस्तों के साथ क्यों घूम रही है। इस दौरान उन छह लोगों ने लड़की का फोन छीन लिया और फोन में पहले से स्टोर किये गए लड़की के निजी वीडियो को स्थानीय ग्रुप्स में भेज दिए। उन लोगों ने पीड़ित लड़की से उनके हिन्दू दोस्तों के बारे में पूछताछ भी की। तीनों ने जब बताया की वो किसी सेमिनार में जा रहे थे तब उन लोगो ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।
इस पूरे मामले को स्थानीय न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता से उठाया है। अपनी खबर में इस पूरी घटना का वीडिओ भी संलग्न किया है जिसमे तीनों छात्र परेशान और डरे हुए नजर आ रहे हैं।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold