v पब में घुस कर लड़कियों को पीटने के 9 साल पुराने मामले में सभी आरोपी सबूतों के अभाव में बरी | Stillunfold

पब में घुस कर लड़कियों को पीटने के 9 साल पुराने मामले में सभी आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

कर्नाटक राज्य के मैंगलोर शहर में 9 साल पहले एक घटन...

7 years ago
पब में घुस कर लड़कियों को पीटने के 9 साल पुराने मामले में सभी आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

कर्नाटक राज्य के मैंगलोर शहर में 9 साल पहले एक घटना हुई थी जिसमे श्रीराम सेना के कुछ सदस्यों ने पब में मौजूद लड़कियों को शराब पीने पर बुरी तरह पीटा और घसीट घसीट कर पब से बाहर निकाला था। इसी मामले में 9 साल बाद आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस फैसले में लड़कियों को घसीट घसीट कर भगाने के सभी आरोपियों को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है।

गौरतलब है की 9 साल पुराने इस मामले की शुरुआत साल 2009 में तब हुई थी जब शहर के पब में घुस कर लड़कियों को पीटने का वीडियो मिडिया में आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस घटना पर देश भर में विरोध दर्ज करवाया गया था और साथ हीं मैंगलोर शहर और कर्नाटक राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह भी लग गया था। इस मामले को याद कर के आज भी लोग कहते हैं की ये घटना शहर पर एक काले धब्बे की तरह है।

इस घटना के आरोप में श्रीराम सेना के कई कार्यकर्ता आरोपी थे। खुद श्री राम सेना के मुखिया प्रमोद मुतालिक तथा उनके साथ उनकी संगठन के हीं 25 और लोग भी इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गए थे। आज कोर्ट द्वारा सुनाये गए फैसले में इन सभी 25 आरोपियों को सबूतों के अभाव की वजह से इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया है।

कोर्ट के द्वारा इस मामले में फैसला आने के बाद श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा की ‘ये सच की जीत है’। बहरहाल मुतालिक ने 9 साल पहले की उस घटना में जिन लोगों ने पब में मौजूद महिलाओं को मारा पीटा और बत्तमीजी किया था उनकी तरफ से माफ़ी भी मांगी है। 2009 की इस घटना के बाद मुतालिक को पूरे एक साल के लिए जिले से तड़ीपार कर दिया गया था। इस घटना के दो साल बाद मुतालिक ने इस घटना पर खेद जताते हुए इसे एक गलती बताया था। पर आखिर में उन्होंने ये भी कहा था उनका संगठन देश भर में युवाओं में बढ़ते वाइन कल्चर को बढ़ने नहीं देगा और इसका विरोध करता रहेगा । 

इस मामले में फैसला आ जाने के बाद मुतालिक ने उनकी छवि को खराब करने के लिए कॉंग्रेस पार्टी पर मानहानि का दावा करने का भी विचार कर रहे हैं। मुतालिक ने कॉंग्रेस पार्टी पर मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक पीड़ा देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की जब ये घटना हुई तब वो वहां मौजूद नहीं थे फिर कैसे उनके खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया गया।

Comment