v
मुंबई से आई महिला उत्पीड़न की दो सनसनीखेज ख़बरों न
मुंबई से आई महिला उत्पीड़न की दो सनसनीखेज ख़बरों ने मुंबई के उस दावे को नुकसान पहुँचाया है जिसमे कहा जाता है की मुंबई महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर है। मुंबई के अलग अलग हिस्से से दो वारदातें सामने आई हैं जिसमे महिलाओं के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है।
पहले मामले में जहाँ मुंबई लोकल की एक चलती ट्रेन में एक महिला के साथ एक नशे में धुत आदमी के द्वारा बदसलूकी की गई और ट्रेन में मौजूद बाकी किसी सहयात्री ने इसके खिलाफ कुछ भी करने की जहमत नहीं उठाई। वहीं दूसरा मामला मुंबई के नाला सोपारा इलाके की है जिसमे छेड़-छाड़ से परेशान हो कर एक 12 साल की नाबालिग लड़की चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के सबसे ऊपरी मंजिल से कूद गई।
छत से कूदने के बाद से हीं लड़की की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घायल अवस्था में लड़की को शहर में स्थित नायर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
ये पूरी घटना बीते 3 अप्रैल की बताई जा रही है। ये घटना तब सामने आया जब बच्ची का छत पर से छलांग लगाते हुए वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडिओ में नाबालिक बच्ची इमारत की छत से छलांग लगाती हुई साफ़ दिख रही है। खबरों के अनुसार एक 35 साल का एक युवक नाबालिक लड़की को फुसला कर इस चार मंजिला इमारत की छत पर ले जाता है और फिर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगता है। तभी लड़की परेशान हो कर छत से छलांग लगा देती है।
बताया जा रहा है की लड़की ने वहां अपनी अस्मत बचाने के लिए छत कूद गई। इस दौरान लड़की को छत से कूदने के कारण बहुत गंभीर चोटें आ गई हैं और फिलहाल उसका मुंबई के नायर हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। स्थानीय पुलिस इस मामले की गहन जांच में लग गई है। अभी तक लड़की के परिवार की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आ पाया है और पुलिस भी फिलहाल इस मामले पर कुछ बोलने से बचती हुई नजर आ रही है।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold