v भारत की बेटी और पाक की बहू को सुषमा स्वराज दिला रही इंसाफ | Stillunfold

भारत की बेटी और पाक की बहू को सुषमा स्वराज दिला रही इंसाफ

विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ऑपरेशन के बाद फिर से

7 years ago
भारत की बेटी और पाक की बहू को सुषमा स्वराज दिला रही इंसाफ

विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ऑपरेशन के बाद फिर से सक्रिय हो गयी है, हाल ही में वो एक भारतीय महिला के बचाव के लिए आगे आई है जिसके लिए उन्होंने भारतीय उच्चा्योग को निर्देश दिए है। 

दरहसल एक भारतीय पिता ने यूट्यूब पर एक मैसेज दिया है, जिसमे उन्होंने पाकिस्तान में ब्याही अपनी बेटी नाम मोहम्मदीया बेगम की जिंदगी बचाने के लिए मदद मांगी है। पिता द्वारा किये गए इस यूट्यूब मैसेज के बाद सुषमा उनकी मदद के लिए आगे आई है और उनकी बेटी की जान बचाने का भरोसा दिलाया है।


जाने यू-ट्यूब पर मोहम्मद ने क्या मैसेज किया?

यूट्यूब पर मोहम्मद ने एसओएस मैसेज पोस्ट की है। इस मैसेज में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी मोहम्मदीया को पाकिस्तान में उसके पति और परिवार वालो द्वारा बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है। 

मोहम्मदीया भारत की रहने वाली है। भारत में वो हैदराबाद में रहती थी। वर्ष 1996 में मोहम्मदीया का विवाह यूनिस नामक व्यक्ति से हुआ था। यह निकाह एक एजेंट की मदद से हुआ था और टेलीफोन पर दोनों का निकाह पढ़ा गया था। 

शादी के दौरान यूनिस ने बताया था कि वो ओमान का रहने वाला नागरिक हैं। जब शादी को 12 साल हो गए तब उसने अपनी पत्नी को बताया की वो पाक का नागरिक है।

पांच बच्चे होने के बाद भी यूनिस ने की दूसरी शादी   

मोहम्मदीया बेगम और यूनिस के पांच बच्चे है जिसमे की तीन बेटे और दो बेटिया है। 4 बच्चो का जन्म मस्कीट, ओमान में हुआ था जबकि सबसे छोटे बेटे का जन्म पाकिस्तान में हुआ। यह अभी नौ साल का है। 

बताया जा रहा है कि यूनिस ने एक पाकिस्तानी औरत से दूसरी शादी भी कर ली है। इसके अलावा वो अपने बच्चो को भी अपने माँ से दूर रखता है और कहता है कि उनकी मां हिंदुस्तानी है और सभी हिंदुस्तानी हिंदु होते है। 

21 वर्ष में सिर्फ एक बार आईं भारत

मोहम्मदीया बेगम शादी के बाद 21 वर्षों में पहली बार भारत आई थीं। वर्ष 2012 में वो अपने मायके हैदराबाद आई थीं। जिसके बाद से अब तक उन्हें दोबारा अपने परिवार से मिलने नहीं दिया गया है। 


सुषमा स्वराज मदद के लिए आगे आई

पिता मोहम्मद द्वारा यूट्यूब पर किये गए मैसेज के बाद सुषमा ने पिता को भरोसा दिलाया है कि वह उनकी मदद करेगी और उनकी बेटी को अपने देश सुरक्षित वापस लेकर आएंगी। सुषमा ने पाक में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा मोहम्मदीया बेगम की सुरक्षा के सभी करने इंतजाम भी कर दिए गए हैं।

सुषमा ने कहा, ''मुझे श्री मोहम्मद अकबर का यूट्यूब संदेश प्राप्त हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी भारतीय नागरिक मोहम्मदीया बेगम का पाकिस्तान में निकाह हुआ है और वहां उसका ससुराल पक्ष उसके साथ बुरा बर्ताव करता है।''

सुषमा ने कहा, ''मुझे श्री मोहम्मद अकबर का यूट्यूब संदेश प्राप्त हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी भारतीय नागरिक मोहम्मदीया बेगम का पाकिस्तान में निकाह हुआ है और वहां उसका ससुराल पक्ष उसके साथ बुरा बर्ताव करता है।''

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मोहम्मदीया बेगम से मुलाकात की है। उन्होंने भारत वापस आने की इच्छा जाहिर की है। किन्तु मोहम्मदीया का पासपोर्ट पिछले वर्ष खत्म हो गया है। इसके बाद  सुषमा ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग से महिला के भारतीय पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उसकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।

सुषमा ने ट्वीट किया, ''मैंने भारतीय उच्चायोग से उनके पासपोर्ट का नवीनीकरण करने और उनकी भारत वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।''


मोहम्मदीया ने माँ हजारा बेगम से की फोन पर बात

मोहम्मदीया बेगम ने फोन पर अपनी माँ से बातचीत की। उन्होंने अपनी माँ को बताया की उसके पति यूनिस ने उन्हें बहुत पीटा और जब भारतीय दूतावास के अधिकारी उससे मिलकर गए तब तो यूनिस ने उसे कमरे में बंद तक कर दिया। मोहम्मदीया ने कहा उसका पति ही नहीं ससुराल वाले भी उससे बहुत मारपीट करते है।

यह सभी बाते उसने रोते रोते बताई। उसकी माँ ने अपनी बेटी को धीरज बांधा और कहा कि भारतीय अधिकारियों की ओर से मिलने वाली मदद का इंतजार करें।


Comment