v
जहाँ भारत और पाकिस्तान के मध्य विवादों का दौर ख़त
जहाँ भारत और पाकिस्तान के मध्य विवादों का दौर ख़त्म नहीं हो रहा है वही एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। दरअसल, कुछ हैकर्स ने पाकिस्तान की सरकारी वेबसाईट को हैक कर लिया गया था। यह बात समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर बताई है।
गुरुवार (3 अगस्त) को पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट अज्ञात हैकरों द्वारा थोड़ी देर के लिए हैक की गयी और उसके वेब पेज पर भारत का राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट की गई। भारतीय समयानुसार अपराह्न करीब तीन बजे पाकिस्तान डॉट जीओवी डॉट पीके वेबसाइट पर ‘‘हैक्ड बाय एनईओ-एच4सीके3आर’’ संदेश दिखाई दे रहा था। इस सन्देश में हैकरों ने तीन रंगों में अशोक चक्र के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का संदेश पोस्ट किया था।
Pakistan government website hacked; #hackers post #Indian national anthem and Independence Day greetings on it.
— Press Trust of India (@PTI_News) 3 August 2017
गुरुवार को दोपहर 02.45 पर यह वेबसाइट हैक हुई थी। हालांकि, कुछ देर बाद ही इसे ठीक कर लिया गया। आपको बता दे कि ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब पाकिस्तान की सरकार वेबसाइट हैक हुई है। पाकिस्तान की 30 सरकारी वेबसाइट्स दो महीने पहले भी हैक हो चुकी है।
https://t.co/M45xALMu3A HACKED!
— Harsh Y Mehta (@harshf1) 3 August 2017
Indian National Anthem being played on the website! #India #Pakistan pic.twitter.com/6nMBcdgLhm
जैसे ही साइट ओपन की जाती है। पेज पर 15 अगस्त हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा हुआ और तिरंगे में बना अशोक चक्र की फोटो आती है। फोटो में शहीदे आजम भगत सिंह और महात्मा गांधी की तस्वीर बनी हुई है और नीचे की तरफ पूरा राष्ट्रगान लिखा हुआ है।पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट के हैक होने की जानकारी एक ट्विटर यूजर ने शेयर की। साइट की तस्वीर भी इस यूजर ने अपने ट्वीट के साथ शेयर की है।
संदेश में लिखा हुआ था, ‘‘15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इसके उपरांत जो पोस्ट किया गया था। उस संदेश में लिखा हुआ था, ‘‘मन में आजादी, शब्दों में भरोसा...हमारी आत्माओं में गर्व...चलो उन महान लोगों को नमन करें जिन्होंने इसे संभव बनाया। साथ ही इस संदेश में भारत का राष्ट्रगान ‘‘जन मन गण...’’ भी लिखा हुआ है।
'पाकिस्तान हैकर्स क्रू' नाम के एक समूह ने बोला की ,
'मूल वेबसाइट से कुछ भी मिटाया या चुराया नहीं गया। यहां केवल हमने भारतीयों को अपना संदेश भेजा है ।'
इस पर इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय और नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग द्वारा आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक भारतीय वेबसाईट भी पाकिस्तानियों के निशाने पर रहती है। पाकिस्तान के हैकरों ने भी कुछ महीनों पहले भारतीय वेबसाईट भी इसी तरह हैक की थी। इस तरह का सायबर हमला पाकिस्तान के एक समर्थक समूह द्वारा भारत के प्रमुख चार शिक्षण संस्थानों- दिल्ली (आईआईटी, दिल्ली), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बनारस, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(एएमयू) और दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) की आधिकारिक वेबसाइटों को हैक किए जाने के कुछ महीनों बाद हुआ है।
अप्रैल में पाकिस्तान के सपोर्टर्स के द्वारा हैक की गईं वेबसाइट्स पर जो मैसेज आया था, उसमें भारतीय सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा था।और लिखा था- कश्मीर पाकिस्तान बनेगा। कश्मीर के लोगों को शांति से जीने का अधिकार है, सिक्योरिटी सिर्फ एक वहम है।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold