v सनसनीखेज खुलासा - सलमान ने मेरे खिलाफ फतवा जारी करवाया - एक्टर विवेक ओबेरॉय | Stillunfold

सनसनीखेज खुलासा सलमान ने मेरे खिलाफ फतवा जारी करवाया - एक्टर विवेक ओबेरॉय

अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेर

6 years ago
सनसनीखेज खुलासा सलमान ने मेरे खिलाफ फतवा जारी करवाया - एक्टर विवेक ओबेरॉय

अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बताया कि सलमान खान से झगड़े के पश्चात् ऐसा हुआ था जैसे मेरे विरुद्ध फतवा जारी हो गया हो। आपको बता दे कि हिट फिल्म देने बाबजूद भी उन्हें काम नहीं मिल पा रहा था। 

यह बात तो जग जाहिर है कि विवेक और सलमान के मध्य विवाद का कारण अभिनेत्री ऐश्वर्या राय थी। जिस कारण विवेक का फिल्मी करियर तक खराब हो गया।

जाने क्या हुआ था 14 साल पहले

  • साल 2002 में बॉलीवुड में विवेक ने फिल्म 'कंपनी' से एंट्री की थी और यह फिल्म सफल भी रही। इस फिल्म के लिए विवेक को 'बेस्ट मेल डेब्यू' और 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।    
  • इसके बाद साल 2002 में विवेक की फिल्म 'साथिया' रिलीज हुई। इस फिल्म को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया।  
  • परन्तु इसके पश्चात् कुछ ऐसा हुआ कि विवेक बॉलीवुड में वो मुकाम प्राप्त नहीं कर पाए।    
  • सलमान खान के विरुद्ध विवेक का करियर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के कारण से खराब हुआ। विवेक ने साल 2003 में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और यह दावा किया कि शराब के नशे में सलमान खान ने उन्हें फोन कर धमकी दी।  
  • विवेक ने बोला था कि सलमान ने शराब पीकर उन्हें 41 बार फोन किया और गाली भी दी। लेकिन बात इतने पर ख़त्म नहीं हुई। विवेक ने यह भी दावा किया था कि सलमान ने उन्हें उनके घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी।
  • बता दे कि यह धमकी सलमान ने विवेक को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से दोस्ती करने के चलते दी थी।  
  • उस समय यह बात सामने आयी थी कि सलमान खान के खराब बर्ताव के कारण से ही ऐश्वर्या ने सलमान से दूरी बनाई थी और विवेक के करीब गई थीं।
  • हालांकि कभी भी इस बात को ऐश्वर्या ने स्वीकार नहीं किया कि वो विवेक को डेट कर रही थीं I
  • खबरों के अनुसार विवेक के प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने के पश्चात् ऐश्वर्या विवेक से दूरी बनाने लगीं और विवेक को ऐश्वर्या ने इग्नोर करना शुरू कर दिया।  
  • इसके पश्चात् विवेक ने सलमान से सार्वजनिक और निजी दोनों तरह से माफी मांगी परन्तु सलमान ने उन्हें क्षमा नहीं किया।   
  • विवेक कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के शो में भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उनके करियर को प्रभावित किया।  
  • इस बात के लिए उन्होंने सीधा ऐश्वर्या राय पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि "मुझे उन्होंने ही यह सब करने को कहा और बाद में इस मामले से खुद को दूर कर लिया।"   
  • एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय (4.1-2ने बताया है कि वो समय ऐसा था जैसे मेरे विरुद्ध फतवा जारी कर दिया गया है। 
  • मैंने उस समय हिट फिल्में दीं परन्तु उसका भी फायदा नहीं हुआ। 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी हिट फिल्म देने के बाद भी मैं एक साल तक घर पर बैठा रहा। 
  • उस समय इस तरह की खबरें थीं कि फिल्मों के ऑफर के लिए विवेक मना कर रहे हैं।  
  • उस समय यह भी खबरें थीं कि फिल्म 'हम-तुम' भी उन्हें ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने उसके लिए इंकार कर दिया।   
  • यह तो सबको पता है कि विवेक से अलग होने के बाद साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। ऐश्वर्या और अभिषेक की एक बेटी भी है। जिसका नाम आराध्या है।    
  • विवेक ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी कर ली। विवेक - प्रियंका का एक बेटा विवान वीर ओबेरॉय और बेटी अमेया ओबेरॉय है I
  • वहीं पर सलमान खान का नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ से लेकर यूलिया तक से जुड़ा परन्तु सलमान ने अब तक शादी ही नहीं की।
Comment