v विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंचे कई स्टार्स, ऋषि ने कहा शर्म आनी चाहिए | Stillunfold

विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंचे कई स्टार्स, ऋषि ने कहा शर्म आनी चाहिए

एक्टर विनोद खन्...

6 years ago
विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंचे कई स्टार्स, ऋषि ने कहा शर्म आनी चाहिए

एक्टर विनोद खन्ना का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद कल मुंबई में निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिलायंस फाउंडेशन एवं रिसर्च सेंटर में मृत्यु होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके मालाबार हिल स्थित उनके घर लाया गया।

शाम 5 बजे निकाली शव यात्रा

शाम 5 बजे करीब विनोद खन्ना की शव यात्रा निकाली गयी। घर से उन्हें वर्ली शमशान घाट ले जाया गया। शवयात्रा के साथ बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन, सुभाष घई जैसी कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने मुखाग्नि दी। सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

ऋषि कपूर ने जताई नाराजगी

ऋषि कपूर ने उनके निधन के बाद यंग जनरेशन के स्टार्स को ट्विटर पर खूब सुनाया। ऋषि ने कहा कि नए स्टार्स को शर्म आनी चाहिए कि कोई भी विनोद खन्ना को अपनी श्रद्धांजलि देने नहीं आया। साथ ही अगले ट्वीट में ऋषि ने यह भी कहा कि जब मैं भी मरूंगा तो मुझे मान लेना चाहिए कि मुझे कंधा देने वाला नहीं होगा। आज के इन स्टार्स से मैं बहुत नाराज हूं।

उनका गुस्सा यही खत्म नहीं हुआ, उन्होंने यह भी लिखा कि चमचे प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में शामिल थे, परन्तु विनोद खन्ना की शव यात्रा में कोई भी नहीं पहुंचा।

कई सितारों ने कैंसिल की अपनी सूटिंग

Source = IBTimes

कई हस्तियों का विनोद खन्ना की मृत्यु पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। विनोद को श्रद्धांजलि देने के लिए कई नामचीन हस्तियों का जामवड़ा उनके घर पर लगा। सोशल मीडिया के जरिए भी बॉलीवुड की हस्तियों ने  विनोद को श्रद्धांजलि दी। उनके निधन के गम में कई सितारों ने होने वाले अपने प्रोमोशन, फिल्म की शूटिंग को भी कैंसिल कर दी थी। इसके अलावा आज रिलीज़ हुई फिल्म बाहुबली 2 की टीम ने भी अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर शोक जाहिर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comment