v भारतीय सेना के लिए हर हिन्दुस्तानी के दिल में है जबरदस्त सम्मान - देखें वीडियो | Stillunfold

भारतीय सेना के लिए हर हिन्दुस्तानी के दिल में है जबरदस्त सम्मान - देखें वीडियो

भले ही

7 years ago
भारतीय सेना के लिए हर हिन्दुस्तानी के दिल में है जबरदस्त सम्मान - देखें वीडियो

भले ही कश्मीर के लोग सेना के जवानो पर पत्थर बरसा रहे हो लेकिन हमारे देश के लोग सेना के जज्बे का हमेशा सम्मान करते है। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जैसे ही भारतीय सेना के जवान वहां आये तो जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया गया। 

संयुक्त राष्ट्र मिशन से जुड़े है यह जवान

Source = Indianexpress

भारतीय सेना के ये जवान संयुक्त राष्ट्र मिशन से जुड़े हुए हैं। आपको बता दे कि कश्मीर घाटी में जारी हिंसा के दौरान वहां शांति कायम रखने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा कदम उठाये गए थे, जिसके चलते एक कश्मीरी युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ तबकों ने सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए गए थे। पिछले कुछ सप्ताह से कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन हो रहे है।

भारतीय आर्मी के लिए लोगो के मन में है इज्जत

Source = Stylewhack

कल ही सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि देशभर की जनता में भारतीय सेना (3.1-3) के जवानो के प्रति कितना आदर और सम्मान है।

यह वीडियो ट्विटर पर मेजर गौरव आचार्य ने शेयर की है। मेजर गौरव के ट्वीट के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने भी मेजर गौरव की बात में हामी भरी और भारतीय आर्मी के जवानों की सराहना की। आपको बता दें कि यह भारतीय आर्मी के ये जवान यूएन के एक मिशन से वापस लौट रहे थे। जिस तरह से उनका स्वागत हुआ जवानो को भी अपने लिए सम्मान और प्यार की भावना दिखी होगी।


Comment