v
भारत के पिछले 10 - 20 सालों के इतिहास पर नज़र डालें तो
भारत के पिछले 10 - 20 सालों के इतिहास पर नज़र डालें तो हम पाएंगे की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। भारत में जो 26 तारीख से जुडी हैं और जिसके कारण भारत देश को जान-माल की बहुत क्षति पहुंची है। इन घटनाओं से यह प्रश्न उठता है कि कहीं 26 तारीख भारत देश के लिए अशुभ तो नहीं है।
यूं तो अंकशास्त्रियों की नज़र में 13 नंबर अशुभ होता है और अंक शास्त्र में विश्वास रखने वाले कभी कोई शुभ कार्य की शुरुवात 13 तारिख को नहीं करते। भारत के परिपेक्ष से देखें तो पाएंगे की 26 नंबर कई मौकों पर अशुभ साबित हुई है।
आइये जाने कहा कहा साबित हुई 26 की संख्या भारत के लिए अशुभ
यह हमला शायद ही कोई भारतीय कभी भूलेगा। पाकिस्तान से आये 10 आतंकवादियों ने करीब 4 दिन तक कभी ना रुकने वाली भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को रोक कर रख दिया। समुन्दर से आये 10 आतंकियों ने 26 दिसंबर 2008 को मुंबई शहर के अलग - अलग हिस्सों पर हमला किया, जिनमे करीब 164 लोगों की जान चली गई और कम से कम 308 लोग घायल हो गए।
वर्ष 2004 की 26वीं तारीख को इंडोनेशिया में आये 9.1 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद हिन्द महासागर में उठी सुनामी की ऊँची ऊँची और खौफनाक लहरों ने भारत के साथ - साथ कई दूसरे देशों में भी तबाही मचा दी थी। जिसमें जान और माल की भारी क्षति हुई। आंकड़ों के अनुसार भारत श्रीलंका और इंडोनेशिया समेत कई और दूसरे देशों में भी लाखों लोग मारे गए। इस आपदा से भारत समेत कुल 13 प्रभावित देशों में करीब सात लाख तीस हजार लोग बेघर हो गए।
रिक्टर पैमाने पर 7.6 और 7.7 के बीच आंकी गई वो 26 जनवरी 2001 की कच्छ, गुजरात में आई भूकंप ने अपने कम्पन से 700 किलोमीटर दूर तक धरती को हिला दिया था। गुजरात राज्य के करीब 21 जिले इस भूकंप से तबाह हो गए और 6 लाख लोग बेघर हो गए। भुज जिले के 40% घर बिलकुल तबाह हो गए। भूकंप से तबाह मलबों के ढेर से जिंदगी तलाशने के लिए भारतीय सेना को कमान संभालनी पड़ी।
उग्रवादी संगठन अल्फा द्वारा सुनियोजित गुवाहाटी शहर में किया गया ब्लास्ट 26 मई 2007 को हुआ। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गुवाहाटी के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में यह धमाका सुबह के 10:45 बजे हुआ था।
साल 2008, गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुए 19 सीरियल बम धमाके भी जुलाई महीने की 26 तारीख को हुए। इन लगातार धमाकों में 56 लोगो की मौत हो गई और करीब 238 लोग घायल हो गए। 90 मिनट के भीतर हुए इन 19 लगातार धमाकों ने पुरे शहर को दहला दिया।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold