v
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश राज्य क...
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश राज्य के एक मुख्य शहर गाज़ियाबाद से रिश्तों की गरिमा को तार तार कर देने वाला एक घटना प्रकाश में आया है। एक माँ के द्वारा अपनी बेटी के लेस्बियन रिलेशन पर आपत्ति जताने पर अपने समलैंगिक साथी के प्यार में अंधी हो चुकी कलयुगी बेटी ने अपनी हीं माँ पर प्राणघातक हमला कर दिया। बेटी द्वारा किये गए इस जानलेवा हमले से बुरी तरह घायल माँ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने माँ के कत्ल के आरोप में आरोपी लेस्बियन बेटी तथा उसकी फ़ीमेल पार्टनर पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज करवाया है। बहरहाल दोनों लेस्बियन आरोपी फिलहाल फरार बताई जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इस क्षेत्र के वाशिंदे सकते में हैं।
ये घटना गाज़ियाबाद शहर के कवि-नगर थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। दरअसल इस घटना में आरोपित बेटी का समलैंगिक रिश्ता अपनी हीं ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के साथ था। बताया जा रहा है की ये दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इस समलैंगिक रिश्ते का पता जब लड़की की माँ को लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस विरोध के बावजूद भी बेटी और उसकी महिला टीचर का सम्बन्ध बना रहा और जब माँ का विरोध बहुत ज्यादा बढ़ गया तब आखिर में 7 महीने पहले उनकी बेटी अपना घर छोड़ कर भाग गई ।
7 महीने पहले बेटी के घर छोड़ कर भागने के बाद बताया जाता है की बेटी उसी महिला टीचर के साथ कहीं भाग गई थी। परिवार वालों के इस मामले में पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने लड़की को अर्थला से ढूंढ निकाला और फिर उसे उसके परिवार के साथ भेज दिया। इस मामले में दोनों पक्ष के बीच पुलिस ने आपस में समझौता भी करवा दिया था।
लड़की के परिवार वालों ने ये बताया की इतना सब होने के बाद भी लड़की ने उस महिला टीचर से मिलना-जुलना बंद नहीं किया, और हमलोगों के विरोध के बावजूद हमेशा एक दूसरे से मिलती रही। पिछले 9 मार्च को भी दोनों मिले थे। इनके मिलने पर हीं माँ बेटी के बीच झगड़ा हो गया और इसी झगड़े के दौरान लड़की ने अपनी माँ पर घातक हमला कर दिया। हमला करने के बाद लड़की वहां से भाग निकली। लड़की की छोटी बहन ने उस लड़की को वहां से भागते देखा और इस बाबत अपने पिता को सूचित किया। परिवार जनों ने हमले से घायल महिला को शहर के जीटीबी अस्पताल ले जा कर भर्ती करवा दिया। उसी अस्पताल में इतवार को इलाज के समय महिला की मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर के दोनों की तलाश तेज कर दी है।
जबसे योगी आदित्यनाथ कि
8 years ago
Still Unfold
आपने हमेशा सोनू निगम को अपनी आवाज को लेकर चर्चा म
8 years ago
Still Unfold
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की...
7 years ago
Still Unfold